इस वर्ष आर्थिक मोर्चे पर स्थिति अच्छी रह सकती है। ग्लैमर की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। करियर के मामले में आगे बढऩे के लिए काफी अनुकूल है। इस समय संबंधों में संदेह के कारण तनाव उत्पन्न होने की भी संभावना है। नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार रहें।

Born Today : Mumtaz, Film Actress

दैनिक राशिफल 31 जुलाई 2018 : सिंह राशि वाले... आज किसी को उधार ना दें

मेष (Aries) : आज विदेशों से अपनी आय का संबंध स्थापित करने पर कुछ परेशानियों के बाद अच्छे परिणाम ही प्राप्त होगें। क्या न करें- आज आवेश में आकर कोई काम ना करें।

वृष (Taurus) : आज का दिन आर्थिक रूप से अधिक सुदृढ़ बना रहेगा। आमदनी में वृद्धि होती है। क्या न करें- आज धन मादक द्रव्यों के सेवन तथा कॉकटेल पार्टी पर भी व्यय हो सकता है, इससे बचें।

मिथुन (Gemini) : आज आप नवीन योजनाओं को लागू कर के अपने व्यवसाय को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। क्या न करें- आज कामकाजी महिलाएं अपने संबंधियों से कोई विवाद ना करें।

कर्क (Cancer) : आज आपकी एक नई पहचान स्थापित होगी। व्यवसाय के सिलसिले में भाग-दौड़ भी हो सकती है। क्या न करें- आज आप दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रो को ना पहनें।

सिंह (Leo) : आज आपको मित्र की अच्छाइयां नजर आने लगेंगी। आपका व्यापार भागीदारी में है तो मेहनत का फल जरूर मिलेगा। क्या न करें- आज किसी को उधार न दें।

दैनिक राशिफल 31 जुलाई 2018 : सिंह राशि वाले... आज किसी को उधार ना दें

कन्या (Virgo) : आज अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। क्या न करें- आज अपने स्वार्थीपन का परिचय ना दें।

तुला (Libra) : आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। इस समय आपका संचित धन भी कम हो सकता है। क्या न करें- आज अपने लाभ के लिए किसी दूसरे को मोहरा ना बनाएं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आप भाई-बहनों के लिए धन व्यय करेंगे। इसलिए दूरगामी परिणाम देखते हुए आगे बढ़ें। क्या न करें- आज आप अपने काम से अपनी छवि को बिगडने ना दें।

धनु (Sagittarius) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं, लेकिन निवेश के लिए अधिक अनुकूल है। क्या न करें- आज आप फिजूल खर्च से बचें।

मकर (Capricorn) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक रुप से मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे उभरकर सामने आएंगें उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज अपव्यय ना करें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा और आप धन संबंधी मामलों में राहत का अनुभव करेंगे। क्या न करें- आज ऑफिस में असम्मानित होने से बचें।

मीन (Pisces) : आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं। क्या न करें- आज घूस ना लें अन्यथा आप परेशानी में आ सकते हैं।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 29 जुलाई से 4 अगस्त 2018 : मीन राशि वालों... आपके जीवन में मौजूद कमियां जल्द होंगी दूर

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 29 जुलाई से 4 अगस्त 2018 : वृष राशि वालों को इस हफ्ते कारोबार में होगा फायदा

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk