कैसा रहेगा ये साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर आप सफल रहेंगे। आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।
Born Today : Sardar Vallabhbhai Patel, Indian Politician
मेष (Aries) : आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में खूब सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का भी आपको लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।वृष (Taurus) : आज समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।
मिथुन (Gemini) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न करें।
कर्क (Cancer) : आज के दिन आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।
सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।
कन्या (Virgo) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें।तुला (Libra) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आमद बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।
वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन आप कई गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे भी करेंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थितियों को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।
धनु (Sagittarius) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।
मकर (Capricorn) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।
कुंभ (Aquarius) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। कई कामों में पिता का सहयोग मिलेगा, इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।
मीन (Pisces) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए हर तरह से अनुकूल है। किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।
Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk