कैसा रहेगा ये साल: इस वर्ष आपके अपने भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार एवं उद्योग के विस्तार के लिए अधिक खर्च करेंगे। आप भौतिक सुख-सुविधा, मनोरंजन एवं भोगविलास के लिए अधिक धन खर्च करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

Born Today : Abhishek Bachchan, actor

5 february का राशिफल: वृश्चिक वालों को काफी मेहनत से ही धन मिलेगा,मकर वालों को यात्राएं फलदायी होंगी,और आपकी?

मेष (Aries) : आज अपने से उच्च पद पर बैठे लोगों का समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। क्या न करें- आज अपने से उच्च अधिकारी या सरकार को नाराज करने से बचें।

वृष (Taurus) : आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न भी होंगे और साथ भी देंगे। क्या न करें- आज झूठे आरोप लग सकते हैं। पिता से संबंध तनावपूर्ण हो सकता है, अत: सोच-विचार कर बोलें।

मिथुन (Gemini) : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्या न करें- भाग्य साथ है फिर भी जोखिम न उठाएं।

कर्क (Cancer) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी, साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। क्या न करें- आज अचानक खूब धन मिल जाए, इस उम्मीद में कोई जोखिम लेने से बचें।

सिंह (Leo) : आपको सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। यदि स्वयं किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं तो अच्छा समय है। क्या न करें- इस सप्ताह यात्रा और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें।

कन्या (Virgo) : आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है। अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी मित्र से विवाद हो सकता है, अत: सावधानी बरतें।

तुला (Libra) : आज धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा अच्छे और विद्वान लोगों की संगति मिलेगी।पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज आप शत्रुओं पर हावी होंगे, फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं।

5 february का राशिफल: वृश्चिक वालों को काफी मेहनत से ही धन मिलेगा,मकर वालों को यात्राएं फलदायी होंगी,और आपकी?

वृश्चिक (Scorpio) : आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव हो सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। क्या न करें- आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें और कोई भी निर्णय तुरंत न लें।

धनु (Sagittarius) : आज मान-सम्मान में वृद्धि का योग बना हुआ है। आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे क्योंकि दिमाग में द्वंद रहेगा। क्या न करें- यदि मधुमेह, थॉयरॉइड या ओबेसिटी जैसी समस्या हो तो विशेष ध्यान रखें।

मकर (Capricorn) : आज साहस पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। सुदूर की यात्राएं फलदायी होंगी। क्या न करें- आज जीवनसाथी से भी वैचारिक मतभेद हो सकता है। अच्छा होगा यदि आप शांत और सहज रहें।

कुंभ (Aquarius) : आज किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। विदेश जाने के लिए यदि लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, तो इंतजार अब खत्म होगा। क्या न करें- आज शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा। अत: थोड़ी सावधानी बरतें।

मीन (Pisces) : आज धन की आमद सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। क्या न करें- आज अनावश्यक विवादों में न उलझें और प्रयास करें कि कोई विवाद पुलिस या कोर्ट तक न पहुंचे।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk