Horoscope Today 7 February 2020
Born Today : Shafaq Naaz, TV actress
अगर आज है आपका जन्मदिन तो आपके लिए ऐसा रहेगा ये साल: इस वर्ष वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। छात्रों को इस वर्ष मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। कार्यस्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। करियर को नई दिशा मिल सकती है। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे।
मेष (Aries) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को नियंत्रित रखें।
वृष (Taurus) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- आज नए कार्य में हाथ न डालें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है।
मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी अपनी वाणी भी थोड़ी कठोर हो सकती है। यात्राएं निरर्थक और थका देने वाली होंगी।
कर्क (Cancer) : आज भाग्यवश साहस भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- आज अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों से सतर्क रहें।
सिंह (Leo) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, क्योंकि इस समय सारी विषमताओं के बावजूद भाग्य मजबूत है।
कन्या (Virgo) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं, तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर बहुत नियंत्रण रखें।
तुला (Libra) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- अपने खान-पान और रहन-सहन को नियमित और संतुलित रखें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज अचानक गुस्सा आएगा परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में विवाद की संभावना बन रही है।
धनु (Sagittarius) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
मकर (Capricorn) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी, सुदूर यात्रा का योग है। क्या न करें- अच्छा होगा यदि आप शांत और सहज रहें।
कुंभ (Aquarius) : आज आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। दोस्तों का साथ प्राप्त होगा। क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, अत: स्वयं के लिए भी समय निकालें तो उचित होगा।
मीन (Pisces) : आज नौकरी में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक उन्नति के साथ मानसिक एवं भौतिक उत्थान होगा। क्या न करें- आज यात्रा से पहले अपने सामान को भली-भांति जांच लें अन्यथा परेशानी हो सकती है।
Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk