पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्) आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत होती है। अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है। नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। दिसंबर आपके लिए शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा।

मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : जीवन साथी इस समय आपके भाग्योदय का कारक बना रहेगा। आज स्वास्थ में पहले से सुधार होगा। आज आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक है। क्या न करें-आज संतान की अनदेखी ना करें।

वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपके प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापार में लाभ होगा और रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। राज सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन शारीरिक जोखिम ना लें।

मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आज प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्यवसाय काफी अच्छा है। क्या न करें- आज के दिन अपने स्वास्थ की अनदेखी ना करें।

कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपके शत्रु भी मित्र बनने की काेशिश करेंगे। आपका स्वास्थ नरम गरम बना रहेगा। आपका व्यापार एवं प्रेम अच्छा रहेगा। क्या न करें-आज के दिन अपने क्रोध को बेकाबू ना होने दें।

Born today : Sonia Gandhi, Indian Politician

सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आपका स्वास्थ अच्छा है। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। कलाकारों एवं कवियों के लिए अच्छा समय है। क्या न करें-आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज आपकी घरेलू स्थिति काफी अच्छी है। आज कोई शुभ संस्कार होना संभव है। स्वास्थ में सुधार होगा। व्यापार काफी अच्छा रहेगा। क्या न करें-आज के दिन गृह कलह ना करें।

तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपको अपनों के सहयोग से व्यवसायिक उपलब्धि मिलेगी। आज जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ बेहतर रहेगा। क्या न करें- आज के दिन क्रोध को बेकाबू ना होने दें।

वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज धनागमन होने की संभावना है। फैशन एवं आभूषण पर खर्च करेंगे। व्यापार की स्थिति में पहले से सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। क्या न करें- आज के दिन निवेश ना करें।

धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज आप सभी के आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। स्वास्थ में काफी सुधार है। आय के नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम अच्छा रहेगा। क्या न करें-आज के दिन संतान से दूरी ना रखें।

मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज अपनों से थोड़ी दूरी बन सकती है। व्यापार की स्थिति ठीक नहीं है। स्वास्थ एवं प्रेम भी मध्यम रहेगा। क्या न करें-आज के दिन किसी बात पर अपना संयम ना खोएं।

कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ एवं प्रेम बहुत अच्छा है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ मिल सकता है। क्या न करें-आज व्यापारिक साझेदार से ना उलझें।

मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आपको व्यापारिक लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय की संभावना है। राजनैतिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ ठीक है। क्या न करें-आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk