कैसा रहेगा ये साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि यह मेहनत भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद होगी। इस साल आप भविष्य की कई योजनाओं की नींव रखेंगे। इस वर्ष जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा।

Born Today : Amjad Ali Khan, Musician

9 अक्‍टूबर का राशिफल: बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है,सहकर्मियों का सहयोग भी रहेगा,लेकिन वाद-विवाद से बचें

मेष (Aries) : आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

वृष (Taurus) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें।

मिथुन (Gemini) : आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

कर्क (Cancer) : आज आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी। क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को न पहनें।

सिंह (Leo) : परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

कन्या (Virgo) : आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।

9 अक्‍टूबर का राशिफल: बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है,सहकर्मियों का सहयोग भी रहेगा,लेकिन वाद-विवाद से बचें

बेजन दारूवाला राशिफल 6 से 12 अक्टूबर: इस हफ्ते आप जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर सकते हैं, सब कुछ ठीक होने वाला है

आर्थिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर: निवेश करने से इस हफ्ते लाभ होगा, लेकिन नौकरी बदलने के लिए यह समय ठीक नहीं है

तुला (Libra) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

धनु (Sagittarius) : आज आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

मकर (Capricorn) : आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

मीन (Pisces) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज निवेश न करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk