पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता बहुत ही अद्भुत होती है। अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है। वहीं, नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। दिसंबर आपके लिए शुभता प्रदान करने वाला महीना साबित होगा।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपके व्यवसाय में शुभता बनी रहेगी। आपको प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपका स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। क्या न करें- आज के दिन पूंजी का निवेश ना करें।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपके प्रेम में कलह सम्भव है। अपनी संतान की सेहत पर ध्यान दें। खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहïकर कोई निर्णय ना लें।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आपके भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, लेकिन गृह कलह सम्भव है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। आपको व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आपको प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें-आज के दिन गलत मार्ग से पैसे ना कमाएं।
Born today : Sonam Kapoor, Indian actress


सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। साथ ही प्रेम में कलह करने से बचें। आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके धन की आवक बढ़ेगी। क्या न करें- आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामलों में ना उलझें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आप ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य आपका साथ देगा, साथ ही आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका व्यवसाय ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन अपने मान-सम्मान से समझौता ना करें।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपके लिए चिन्ताकारी सृष्टी का सृजन होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु ) : आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने प्रेम का साथ मिलेगा और व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन किसी भी विवाद में ना पड़ें।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आपको व्यवसायिक लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। आपको यात्रा से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन किसी भी महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर ना करें।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपको चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी ना करें।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आपके जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन किसी से भी कलह ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk