Daily Horoscope 1 April In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: यह साल आपके लिए मिलाजुला असर वाला साबित होगा। हालांकि आपकी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी, लेकिन पारिवारिक समस्याओं पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो पाएगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए इस साल बड़ी उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। मेष (Aries) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। क्या न करें-आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। आज साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें।
वृष (Taurus) : आज का दिन व्यवसाय के लिए बेहतर साबित होने वाला है। आपका निर्णय सही साबित होगा। क्या न करें-आज नए कार्य में हाथ ना डालें। हेल्थ को लेकर लापरवाह न रहें।
मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें-आज अपनी वाणी को अनियंत्रित न होने दें।
कर्क (Cancer) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। क्या न करें-आज अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों से सतर्क रहें, उन्हें नजरअंदाज न करें।
Born Today: Mahhi Vij, Actress
सिंह (Leo) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें-आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, जल्दबाजी में निर्णय न लें।
कन्या (Virgo) : आज का दिन आपके लिए बहुत थकान भरा होने वाला है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपको परेशान कर सकती हैं। क्या न करें-अपने क्रोध और वाणी को अनियंत्रित न होने दें।
तुला (Libra) : आज के दिन किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण आपको लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं। क्या न करें-आज कुछ समय के लिए कार्यक्षेत्र में किसी से ना उलझें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज अचानक गुस्सा आएगा परन्तु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें-आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु (Sagittarius) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें-आज अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न हों।
मकर (Capricorn) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। क्या न करें- अच्छा होगा यदि आप शांत और सहज रहें।
कुंभ (Aquarius) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें-आज खान-पान को लेकर लापरवाही न बरतें।
मीन (Pisces) : विद्यार्थियों के लिए आज उत्तम फलदायी दिन रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें-आज यात्रा से पहले अपने वाहन को ठीक से जांच लें।
Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk