Daily Horoscope 10 April In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। भवन के रख-रखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।

मेष (Aries) : आज आप कुछ सामान की खरीदारी में व्यस्त होंगे। कुछ समय आप अनुभवी लोगों का साथ न ले पाएं। क्या न करें- आज अगर आप अपनी बातों में बड़बोलापन न लाएं तो रिश्ते संभले रहेंगे।

वृष (Taurus) : आज कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे व आप अपने लाभ को बढ़ाने में अच्छी भागदौड़ करेंगे। क्या न करें- आज दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास ना करें।

मिथुन (Gemini) : आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आर्थिक रूप में मददगार हो सकता है। क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें।

कर्क (Cancer) : आज मित्रों के साथ आप कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना करें।

Born Today: Ayesha Takia, Actress

aaj ka rashifal 10 april: धनु राशि वालों को अधिक मेहनत व क्रोध के कारण परेशान होना पड़ सकता है,पढ़ें अपनी राशि का हाल

सिंह (Leo) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। क्या न करें- आज आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

कन्या (Virgo) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण अधिक धन खर्च करने से बचें।

तुला (Libra) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी। क्या न करें- आज बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें। आदतों पर थोड़ा कंट्रोल रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें अन्यथा आप स्वयं में ही उलझे रहेंगे।

Weekly Horoscope 5 To 11 April: कन्‍या राशि वाले ये हफ्ता खुशी, मस्ती व रोमांस के साथ बिताएंगे, तो आप क्‍या करेंगे, पढ़ें यहां

aaj ka rashifal 10 april: धनु राशि वालों को अधिक मेहनत व क्रोध के कारण परेशान होना पड़ सकता है,पढ़ें अपनी राशि का हाल

धनु (Sagittarius) : आज कार्यक्षेत्र में आपके मेहनत की अधिकता रहेगी। आप लोगों के साथ मेल-जोल को बढ़ाएंगे। क्या न करें- आज उत्तेजना और क्रोध में आकर कोई भी निर्णय ना लें।

मकर (Capricorn) : आज घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। आपके मन में बहुत सी बातों की उधेड़बुन चल सकती हैं। क्या न करें- आज छात्रों को गुट बनाने से स्वयं को दूर रखना है।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आपको अपने परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ कामों में सफलता अभी प्राप्त होगी। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें।

मीन (Pisces) : आज कुछ नए खर्चे होंगे और आपको आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। क्या न करें- आज यात्रा के दौरान थोड़ी असुविधा भी रह सकती है। लापरवाही ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk