Daily Horoscope 20 April In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे। आपका अपने प्रति विश्वास आपको सफलता दिलाएगा। आप स मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। कोई सोची हुई यात्रा इस साल पूरी होगी, जिसका लाभ भी मिलेगा। मेष (Aries) : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें।

वृष (Taurus) : आज घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे। यात्राएं लाभकारी होंगी। क्या न करें- आज झूठे आरोप लग सकते हैं। अपनी इमेज को लेकर लापरवाह न करें।

मिथुन (Gemini) : आज अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिल सकता है। कार्य तथा यात्रा के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- आज अपने मन-बुद्धि को असंयमित न होने दें।

कर्क (Cancer) : आज आमदनी सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। क्या न करें- आज अनावश्यक विवादों में खुद को न उलझाएं।

Born Today: Babita, actress

आज का राशिफल 20 april: कुंभ राशि वालों को सुखद समाचार मिलने के आसार हैं,आपकी राशि क्‍या कह रही है

सिंह (Leo) : आज किसी शुभ कार्य के होने का संकेत सितारे दे रहे हैं। विदेश जाने के लिए यदि लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, तो इंतजार खत्म हो सकता है। क्या न करें- शत्रु पक्ष के प्रति लापरवाही न बरतें।

कन्या (Virgo) : आज साहस पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। सुदूर की यात्राएं फलदायी होंगी। क्या न करें- आज जीवनसाथी से किसी प्रकार का वैचारिक मतभेद न रखें।

तुला (Libra) : मान-सम्‍मान में वृद्धि का योग बना हुआ है। आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन अंतत: सही निर्णय लेंगे। क्या न करें- यदि किसी रोग से पीडि़त हैं, तो उसे लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव हो सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। क्या न करें- आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें।

Weekly Horoscope 19-25 April: इन दो राशि वालों की आय और सम्‍मान में तेज वृद्धि होगी, आपकी राशि भी कुछ कह रही है

आज का राशिफल 20 april: कुंभ राशि वालों को सुखद समाचार मिलने के आसार हैं,आपकी राशि क्‍या कह रही है

धनु (Sagittarius) : आज धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अच्छे और रचनात्मक लोगों का साथ मिलेगा। शत्रुओं पर हावी होंगे, फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्या न करें- समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

मकर (Capricorn) : आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है। अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। विचारों में थोड़ी तीव्रता रहेगी। क्या न करें- किसी करीबी मित्र से विवाद न करें।

कुंभ (Aquarius) : आपको सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। क्या न करें- यात्रा करते और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें।

मीन (Pisces) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी, लोगों का साथ व सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज कार्य में शॉर्टकट तरीका न अपनाएं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk