Born Today : Kumar Vishwas, Poet

अगर आज है आपका जन्‍मदिन तो आपके लिए ऐसा रहेगा ये साल: इस साल आमदनी के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो उसे चुकाने की कोशिश करें क्योंकि कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आपको अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना पड़ सकता है।

horoscope today 10 february: वृष- नई संपत्ति खरीद सकते हैं,कुंभ- नौकरी में पदोन्नति की संभावना है,जानें अपना हाल

Horoscope Today in Hindi 10 February 2020

मेष (Aries) : मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें।

वृष (Taurus) : आज आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। मेहनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। क्या न करें- किसी भी प्रकार का अप्रिय संभाषण न करें।

मिथुन (Gemini) : आज पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। क्या न करें- प्रेम प्रसंग या निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं।

कर्क (Cancer) : आज किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने में खर्चे हो सकते हैं। कहीं से अचानक कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है। क्या न करें- किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी।

सिंह (Leo) : आज अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी। क्या न करें- आज आपकी पदोन्नति हो सकती है लेकिन इसमें भी बहुत से लोग टांग अड़ाने का काम कर सकते हैं।

कन्या (Virgo) : आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें, लेकिन अधिक परेशानी की स्थिति में स्थान-परिवर्तन के बारे में चिंतन करें। क्या न करें- अधिक जोखिम से बचने का प्रयास करें।

Bejan Daruwalla Monthly Horoscope February 2020: फरवरी का महीना छोटा जरूर है, लेकिन बदलकर रख देगा मेष से लेकर मीन राशि वालों की जिंदगी

horoscope today 10 february: वृष- नई संपत्ति खरीद सकते हैं,कुंभ- नौकरी में पदोन्नति की संभावना है,जानें अपना हाल

Bejan Daruwalla weekly Horoscope 9 To 15 February: इस हफ्ते मेष से लेकर मीन तक किस राशि पर रहेगी गणेशा की कृपा, पढ़ें

Arthik Rashifal 2020: 9 से 15 फरवरी - नौकरी, व्‍यापार या शेयर बाजार में किस्‍मत चमकाने के लिए पढ़ें इस हफ्ते का अपना आर्थिक राशिफल

तुला (Libra) : आज कार्यक्षेत्र के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे लेकिन नौकरीपेशा अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रह सकते हैं। क्या न करें- बड़े-बुजुर्गों से सलाह किए बिना आगे न बढ़ें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज इस समय आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन और अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। क्या न करें- इस समय यदि आप अपनी जमीन आदि बेचना चाहते हैं तो कुछ समय प्रतीक्षा करें।

धनु (Sagittarius) : आज काम विलंब से पूरे होंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। क्या न करें- किसी आवश्यक काम की पूर्ति के लिए किसी से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।

मकर (Capricorn) : आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। आज आपको आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। क्या न करें- आज आमदनी की गति कुछ हद तक धीमी रह सकती है।

कुंभ (Aquarius) : आपके कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। क्या न करें- आज आप इस समय भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा न लगाएं।

मीन (Pisces) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। कई अपने पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे। क्या न करें- उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk