Aaj Ka Rashifal 13 April: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष लाभ प्राप्ति में बढ़ोतरी होगी। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। आपका प्रभाव बढऩे से शत्रु परास्त होंगे। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। तन-मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ खुशहाल समय व्यतीत होगा।

मेष (Aries) : आज प्रतिस्पर्धी व ओहदेदार लोगों अथवा कानूनी दांव पेंचों के कारण आपके कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है। क्या न करें- आपको गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना होगा।

वृष (Taurus) : आज आपकी धन-संपदा में भी खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मान-सम्मान और ऐश्वर्य बढऩे वाला है। क्या न करें- आज संवेदनशील मामलों को हल्के में लेना अच्छा नहीं है।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन आप खुशमिजाज रहेंगे। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। क्या न करें- आज साधारण जोखिम लें ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

कर्क (Cancer) : आज बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ समय है। क्या न करें- आज आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें।

Born Today: Satish Kaushik, Actor

aaj ka rashifal 13 april: मिथुन राशि वाले आज रहेंगे खुश,सेहत व आमदनी दोनों अच्‍छी रहेंगी

सिंह (Leo) : आज के दिन व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति बनी रहेगी। संतान पक्ष के मामलों में सुधारजनक स्थिति रहेगी। क्या न करें- आज दफ्तर में उबाऊ काम करने से बचें।

कन्या (Virgo) : आज व्यापारिक वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। कुटुंब के व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में भी इजाफा होगा। क्या न करें- आज किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें।

तुला (Libra) : आज सगे-संबंधी किनारा कर लेंगे। जमीन-जायदाद में सोच-विचार कर निर्णय लें। क्या न करें- आज अपने भाइयों और बहनों के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए विवाद न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। सेहतमंद बने रहेंगे। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। क्या न करें- आज अपने दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की टकराहट से बचें।

Happy Baisakhi 2020 Wishes: बैसाखी पर अपनों से न मिल पाएं तो उनको भेजें ये शुभकामना संदेश, कोट्स और स्‍टेट्स

aaj ka rashifal 13 april: मिथुन राशि वाले आज रहेंगे खुश,सेहत व आमदनी दोनों अच्‍छी रहेंगी

बेजन दारूवाला साप्‍ताहिक राशिफल: इस सप्‍ताह इन दो राशि वालों की मनचाही मुराद होने वाली है पूरी

धनु (Sagittarius) : आज नौकरी व्यवसाय में कोई प्रगतिकारक योजना बनेगी। पैसे का लेन-देन या उधारी संबंधित कार्य या व्यवसाय में लंबित पड़े काम पूरे होंगे। क्या न करें- आज मित्रों से विवाद न करें।

मकर (Capricorn) : आज का दिन आपको बेहद शुभ फल देने वाला रहेगा। शुरुआती समय के दौरान संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। क्या न करें- आज खान-पान में अनियमितता बरतने से बचें।

कुंभ (Aquarius) : आज नई योजना या नए कार्य का विचार बनेगा। क्या न करें- आज प्रेम संबंधों के कारण आप अपनी प्रतिष्ठा खराब न करें। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही न बरतें।

मीन (Pisces) : आज व्यावसायिक मोर्चे पर अनुकूल समय रहेगा। आपकी प्रतिभा व प्रदर्शन के कारण समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। क्या न करें- आज अपने दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk