Daily Horoscope In Hindi 23 March: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष प्रेम प्रसंग और दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल समय रहेगा। व्यवसायिक उन्नति के लिए काफी अच्छा समय बना हुआ है। नौकरीपेशा जातकों का सहकर्मी सहयोग देंगे। आपकी ज्ञान पिपासा बढ़ेगी। परिवार में खूब आनंदपूर्ण माहौल बना रहेगा। मेष (Aries) : आज के दिन नौकरी व पद-प्रतिष्ठा में खूब वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में भी असीम वृद्धि होगी। क्या न करें- आज व्यर्थ का खर्च ज्यादा बढ़ जाएगा, अत: विवेक न खोएं।

वृष (Taurus) : आज खाने-पीने की चीजों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। नौकरी वाले सहयोगियों से झगड़े में न पड़ें। क्या न करें- आज अपना संयम बनाए रखें और व्यर्थ के झगड़ों में न पड़ें।

मिथुन (Gemini) : आज जीवन के प्रति सकारात्मक विचार बनाए रखें। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन फिजूलखर्ची अधिक होगी। क्या न करें- आज झूठे आडंबर को अपनी शानो-शौकत न बनाएं।

कर्क (Cancer) : आज जातक अति आत्मविश्वास में आकर कार्य करेगा। आपको धीरे-धीरे आमदनी होने के आसार भी दिख रहे हैं। क्या न करें- आज शत्रुओं से सावधानी बरतने की जरूरत है।

Born Today: Kangana Ranaut, actress

horoscope today 23 march: इस राशि के लोग आज स्त्रियों से बहुत मेल-जोल न बढ़ाएं,अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है

सिंह (Leo) : आज के दिन नौकरी पेशे वालों को थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कहीं कोई गड़बड़ न हो। क्या न करें- आज पार्टनरशिप के कार्य में तनाव हो सकता है, इसलिए आपसी बहस से बचें।

कन्या (Virgo) : आज के दिन घर में किसी नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। क्या न करें- आज प्रेम संबंधों में गैरों की बातों पर ध्यान न दें। अपने दिल की सुनें।

तुला (Libra) : आज के दिन किसी निर्धन व्यक्ति के प्रति दया के भाव उत्पन्न होंगे। घनिष्ठ मित्रों से वार्तालाप होगी। क्या न करें- इस समय प्रॉपर्टी बेचने का ख्याल भी अपने दिमाग में न लाएं। नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन रोजाना की आवश्यकताओं की हर तरह से पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई बड़ा कार्य पूर्ण होगा। क्या न करें- अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न बनें।

horoscope today 23 march: इस राशि के लोग आज स्त्रियों से बहुत मेल-जोल न बढ़ाएं,अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है

धनु (Sagittarius) : आज आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। क्या न करें- आज सरकारी नौकरी वालों को यह समय थोड़ा परेशानी में डाल सकता है, इसलिए लापरवाही न बरतें।

मकर (Capricorn) : आज मित्रों के प्रति मन उदासीन रहेगा। व्यावसायिक हानि होने की संभावना है। क्या न करें- आज सीने के दर्द से आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है, अत: अतिआत्मविश्वास में न रहें।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन व्यवसाय में बहुत धीमे-धीमे प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़े ज्यादा तनाव की स्थिति रहेगी। क्या न करें- आज शादीशुदा जिंदगी में तनाव होगा, इसलिए विवाद से बचें।

मीन (Pisces) : आज ससुराल पक्ष में किसी उत्सव के कारण आपको आनंद की प्राप्ति हो सकती है। क्या न करें- आज स्त्रियों से ज्यादा मेल-जोल न बढ़ाएं, अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk