Daily Horoscope 6 March In Hindi: यदि आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर मामले सफल रहेंगे। आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे। मेष (Aries) : आज का दिन आपके प्रेम-प्रसंग के लिए हर तरह से अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

वृष (Taurus) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने का योग है। पिता का सहयोग भी हर तरह से मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।

मिथुन (Gemini) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें।

कर्क (Cancer) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

Born Today: Janhvi Kapoor, Actress

horoscope today 6 march: मकर राशि वाले आज लोकप्रिय होंगे,लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी,आपकी राशि क्‍या कहती है,जानें

सिंह (Leo) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

कन्या (Virgo) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी खूब मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न होने दें।

तुला (Libra) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में जरूर सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का भी आपको आज लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

Bejan Daruwalla Weekly Horoscope 1 To 7 March: हफ्ते की शुरुआत कुछ प्रॉब्‍लम्‍स के साथ होगी, अनचाही घटनाएं भी घट सकती हैं

horoscope today 6 march: मकर राशि वाले आज लोकप्रिय होंगे,लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी,आपकी राशि क्‍या कहती है,जानें

Monthly Horoscope March 2020 in Hindi: Holi का महीना आपके लिए रहेगा कमाल या कर देगा बेहाल, जानिए Bejan Daruwalla से पूरा हाल

धनु (Sagittarius) : आज आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

मकर (Capricorn) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आप कई बड़ी गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

मीन (Pisces) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk