Daily Horoscope 16 June In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल पारिवारिक मामलों में मिलाजुला साल रहेगा। आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है। जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है।

मेष (Aries) : विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की ओर बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, ज्यादा सोचें नहीं।

वृष (Taurus) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी और शिक्षा के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- घर से बाहर निकलने से पहले वाहन को भली-भांति जांच लें, लापरवाही न करें।

मिथुन (Gemini) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज खरीदारी में लापरवाही न बरतें।

कर्क (Cancer) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। क्या न करें- आज कोई भी नया काम शुरू करने की कोशिश न करें।

Born Today: Mithun Chakraborty, Actor & Producer

आज का राशिफल 16 जून: कन्‍या राशि वालों का साहस बढ़ा रहेगा,मान-सम्मान व सुख मिलेगा,जानें सभी राशियों का हाल

सिंह (Leo) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। क्या न करें-आज खुद को अशांत और असहज न होने दें।

कन्या (Virgo) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी खूब मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला (Libra) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अधीनस्थों को नुकसान न पहुंचाएं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज बड़े भाई और पिता के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे।

Weekly Horoscope 14 से 20 June: कर्क व सिंह राशि वालों के लिए हफ्ता आर्थिक व पारिवारिक रूप से शानदार रहेगा, जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल 16 जून: कन्‍या राशि वालों का साहस बढ़ा रहेगा,मान-सम्मान व सुख मिलेगा,जानें सभी राशियों का हाल

धनु (Sagittarius) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज कुछ समय के लिए किसी से न उलझें।

मकर (Capricorn) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। पिता से अनबन न रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज अचानक गुस्सा आएगा, परन्तु जल्द ही वह शांत भी हो जायेगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग है। क्या न करें- आज परिवारवालों के साथ कोई विवाद न करें।

मीन (Pisces) : आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। छोटी यात्रा से लाभ हो सकता है। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रुख न अपनाएं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk