Daily Horoscope 20 May In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: यह साल आपके लिए कई नई सौगात लेकर आएगा, लेकिन आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। कोई भी डील करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। यह साल आपके लिए काफी सकारात्मक साबित होगा।

मेष (Aries) : आज के दिन आपकी सारी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

वृष (Taurus) : आज आपके साथ कुछ लाभ के योग हैं। आप अगर ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं, तो आपको सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठाएं।

मिथुन (Gemini) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में आप सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें।

आज का राशिफल 20 मई: मिथुन राशि वालों को अचानक धन लाभ या हानि हो सकती है,अन्‍य राशियां क्‍या कहती हैं,जानें

कर्क (Cancer) : आज आपको कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

Born Today: N T Rama Rao Jr, Actor

सिंह (Leo) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। कुछ सफल लोगों के बारे में जानकर उनसे प्रेरित होंगे। क्या न करें- दूसरों के झगड़े में खुद को शामिल ना करें।

कन्या (Virgo) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार का लॉन्‍ग टर्म निवेश न करें।

तुला (Libra) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों के वस्त्रों का उपयोग आज ना करें।

Weekly Horoscope 17-23 May: मेष व कर्क राशि वालों के लिए यह हफ्ता बहुत अच्‍छा रहेगा, जानें सभी राशियों का पूरा हाल

आज का राशिफल 20 मई: मिथुन राशि वालों को अचानक धन लाभ या हानि हो सकती है,अन्‍य राशियां क्‍या कहती हैं,जानें

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन आपकी घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

धनु (Sagittarius) : आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग भी प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।

मकर (Capricorn) : आज परिवार के बीच आपका आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

मीन (Pisces) : आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk