Daily Horoscope 23 May In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष घर में सुख-शांति के वातावरण में आपका समय व्यतीत होगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। व्यापार में साझेदार अधिक प्रभावी रहेंगे।

मेष (Aries) : आज आपका हौसला हर मामले में बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों।

वृष (Taurus) : आज आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

मिथुन (Gemini) : आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज भोजन में अनियमितता न बरतें।

कर्क (Cancer) : आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ-समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं।

Born Today: Samir Kochhar, Actor

आज का राशिफल 23 मई: मकर राशि वालों के लिए धन का आगमन अच्छा रहेगा,प्रेम में वृद्धि होगी,जानें सभी राशियों का हाल

सिंह (Leo) : आज का आपका दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। हां, खर्च में जरूर वृद्धि होगी। क्या न करें- आज आपके खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कुछ भी ऊट-पटांग खाने से बचें।

कन्या (Virgo) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखें। क्या न करें- आज किसी से भी जानबूझकर न उलझें, थोड़ी सी भी बहस बड़ा रूप ले सकती है।

तुला (Libra) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें- आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें।

धनु (Sagittarius) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में भी सोचेंगे। क्या न करें- आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

Weekly Horoscope 17-23 May: मेष व कर्क राशि वालों के लिए यह हफ्ता बहुत अच्‍छा रहेगा, जानें सभी राशियों का पूरा हाल

आज का राशिफल 23 मई: मकर राशि वालों के लिए धन का आगमन अच्छा रहेगा,प्रेम में वृद्धि होगी,जानें सभी राशियों का हाल

मकर (Capricorn) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी, साथ ही प्रेमी का बहुत सहयोग भी मिलेगा। क्या न करें- आज अचानक खूब धन मिल जाए, इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम न लें।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आपके जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। क्या न करें- आज किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं।

मीन (Pisces) : आज आप किसी बड़ी उलझन से निकलने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज का दिन परिवार के साथ हंसी-खुशी के साथ बीतेगा। क्या न करें- किसी के साथ अनावश्यक बहस न करें, क्योंकि वह विवाद का कारण बन सकता है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk