Daily Horoscope 26 May In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर मामले सफल रहेंगे। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

मेष (Aries) : आज आपका दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें।

वृष (Taurus) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

मिथुन (Gemini) : शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को आज अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

कर्क (Cancer) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- पालतू पशु को लेकर असावधान न हों।

Born Today: Dilip Joshi, Actor

आज का राशिफल 26 मई: कर्क राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा,शुभ कार्य होने का भी संकेत है,पढ़ें सभी राशियों का हाल

सिंह (Leo) : आज के दिन अपने कामकाज को बढ़ाने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। किसी भी तरह की यात्रा से फिलहाल परहेज करें, तो बेहतर होगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

कन्या (Virgo) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

तुला (Libra) : आज के दिन किसी भी नए क्षेत्र में अच्छे लाभ का योग है। कई क्षेत्रों में पिता का सहयोग भी मिलेगा, इसलिए निराश न हों। क्या न करें- बस ध्यान रहे कि किसी से न उलझें। वरना परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज किसी भी बात का बतंगड़ न बनाएं।

आज का राशिफल 26 मई: कर्क राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा,शुभ कार्य होने का भी संकेत है,पढ़ें सभी राशियों का हाल

Weekly Horoscope 24-30 May: तुला व मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति खूब मजबूत होगी, जानें सभी राशियों के लिए हफ्ते का हाल

धनु (Sagittarius) : आज आप गलतफहमियों को दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थितियों को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

मकर (Capricorn) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में आप सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि, दोनों तरह की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में भी खूब मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- अपनी वाणी को कठोर न होने दें।

मीन (Pisces) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन की आवक बनी रहेगी। वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk