Daily Horoscope 27 May In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। अपने साथी से कोई झूठा वादा ना करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है। मेष (Aries) : आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें।

वृष (Taurus) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए हर किसी पर विश्वास ना करें।

मिथुन (Gemini) : किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा, जबकि स्पोट्र्स, योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। क्या न करें- कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें।

कर्क (Cancer) : आज के दिन आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। क्या न करें- आज कार्यस्थल में किसी में किसी प्रकार का विवाद ना करें।

Born Today: Ravi Shastri, Indian Cricket Coach

आज का राशिफल 27 मई: धनु राशि वाले अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे,पदोन्नति भी संभव है,जानें सभी राशियों का हाल

सिंह (Leo) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में साहस ना खोएं।

कन्या (Virgo) : आज धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे, परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराव ना होने दें।

तुला (Libra) : आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-ध्यान दें कि आज अपनी वाणी पर संयम ना खोएं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- कोशिश भर इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहें।

Weekly Horoscope 24-30 May: तुला व मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति खूब मजबूत होगी, जानें सभी राशियों के लिए हफ्ते का हाल

आज का राशिफल 27 मई: धनु राशि वाले अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे,पदोन्नति भी संभव है,जानें सभी राशियों का हाल

धनु (Sagittarius) : आज आपको अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। वर्कप्लेस पर आपको पदोन्नति मिलेगी। क्या न करें- किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च करने से बचें।

मकर (Capricorn) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। हां, खर्च की अधिकता जरूर रहेगी अत: उन पर नियंत्रण रखें। क्या न करें-आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

कुंभ (Aquarius) : धन की आवक बनी रहेगी वहीं खर्च भी बढ़ सकते है। किसी काम को करने के लिए आज विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार ना दें।

मीन (Pisces) : समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- किसी विवाद में ना पड़ें। समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना खड़ा हो।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk