Daily Horoscope 3 June In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। एकसाथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं इस साल दूर हो जाएंगी। पारिवारिक मामलों में मिला-जुला साल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। आपसी प्रेम बढ़ेगा।

मेष (Aries) : आज शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- नए कार्यों में हाथ न डालें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है।

वृष (Taurus) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें।

मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, इसपर कंट्रोल रखें।

कर्क (Cancer) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। ऐसा न होने दें। शांति का समर्थन करें। क्या न करें- आज किसी समस्या में खुद को जान-बूझकर न शामिल करें।

Born Today: Rafael Nadal, Spanish tennis player

आज का राशिफल 3 जून: कुंभ राशि वालों को किसी स्त्री के सहयोग से लाभ मिलेगा,लापरवाही से बचें,जानें सभी राशियों का हाल

June Monthly Horoscope 2020: वृष, सिंह व वृश्चिक राशि वालों के लिए जून माह बहुत अच्‍छा साबित होगा, जानें सभी राशियों का हाल

सिंह (Leo) : आज लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और अपनी वाणी दोनों पर नियंत्रण रखें।

कन्या (Virgo) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाहन चलाने में लापरवाही न बरतें।

तुला (Libra) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में रुकावटें आएंगी। क्या न करें- आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- ज्यादा पाने की लालच में कोई गलत कदम न उठाएं।

Weekly Horoscope 31 May-6 June: वृष व तुला राशि के लिए शानदार हफ्ता है, जैसा चाहेंगे वैसा फल मिलेगा, जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल 3 जून: कुंभ राशि वालों को किसी स्त्री के सहयोग से लाभ मिलेगा,लापरवाही से बचें,जानें सभी राशियों का हाल

धनु (Sagittarius) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों को लेकर लापरवाह न रहें।

मकर (Capricorn) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और प्रतियोगिताओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- आज किसी से व्यर्थ में न उलझें।

कुंभ (Aquarius) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज खानपान को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें।

मीन (Pisces) : आज अचानक गुस्सा आएगा, लेकिन जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज किसी पारिवारिक विवाद का हिस्सा न बनें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk