- स्टेट में कर्मचारी राज्य बीमा निगम से संबंधित सोसायटी के पदेन अध्यक्ष होंगे श्रम मंत्री

>DEHRADUN: कोटद्वार में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का 300 बेड सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल स्थापित किया जायेगा। नई दिल्ली कर्मचारी राज्य बीमा निगम से संबंधित केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें राज्य के श्रम मंत्री डा। हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा निगम से संबंधित गठित होने वाली सोसायटी के पदेन अध्यक्ष श्रम मंत्री होंगे।

300 बेड का अस्पताल बनेगा

कोटद्वार में राज्य बीमा निगम के हॉस्पिटल की मंजूरी पर श्रम मंत्री डा। हरक सिंह रावत ने खुशी जताई है। कहा कि उन्हें इस बैठक में स्पेशल मेंबर के तौर पर इनवाइट किया गया था। जबकि अब तक ऐसा अवसर किसी दूसरे श्रम मंत्री का हासिल नहीं हुआ। श्रम मंत्री ने बोर्ड के सभी मेंबर्स का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से उत्तराखंडवासियों को विशेष चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पाएगा। बताया गया है कि उत्तराखंड कर्मचारी राज्य बीमा निगम अधिनियम 1948 के अधीन शत-प्रतिशत क्षेत्र को इस योजना में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य गठन के समय कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत 18000 बीमांकित लोग शामिल थे, लेकिन आज इनकी संख्या 30लाख तक पहुंच गई है। कर्मचारी राज्य बीमा योजना अंशदायी सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो सदस्यों के अंशदान से संचालित होती है। इस अधिनियम के अधीन लाभार्थियों को बेहतर मेडिकल सुविधा व ट्रीटमेंट मिल पाता है।