- बर्रा में जर्जर मकान के रेनोवेशन के दौरान गिरी छत, मकान मालिक समेत दो की मौत

KANPUR : बर्रा में ट्यूजडे को जर्जर मकान के निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। छत गिरने से मकान मालिक और लेबर मलबे में दब गए। इलाकाई लोग किसी तरह मलबे से निकालकर दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया।

बर्रा छेदी सिंह का पुरवा में अजय पाल (32) का जर्जर मकान है। अजय मकान में निर्माण कार्य करा रहा है। ट्यूजडे को कन्हैया लाल नाम का लेबर छत की दीवार तोड़ने के बाद अजय के साथ नीचे खड़ा था। तभी छत की एक ओर की स्लेप गिर गई। जिससे दोनों मलबे में दब गए। मलबे की धमक को सुनकर इलाकाई लोग मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला तो दोनों गंभीर रूप से चुटहिल थे। इलाकाई लोग उनको अस्पताल ले गए। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, हादसे का पता चलते ही एसीएम के साथ पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल ने वहां जाकर पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।