आगरा। ताजनगरी के युवा मेट्रो सिटीज की तर्ज पर निकल चुके है। डिस्को, बार के बाद अब हुक्का बार का चलन सिटीज में तेजी से बढ़ रहा है। शाम होते ही युवाओं की महफिल सजने लगती है। धुएं की कश में गिरफ्त युवा इसे अपना स्टेटस सिंबल मान रहे है। लड़कों के साथ ही लड़कियां भी इस कश की गिरफ्त में है। फतेहाबाद रोड पर अनगिनत हुक्का बार चल रहे हैं। इन बारों में युवाओं के साथ ही छोटी उम्र के स्कूली स्टूडेंट्स भी बढ़-चढ़कर अपनी शाम को दोस्तों के साथ रंगीन करने में लगे हुए हैं।

रेस्टोरेंट के अंदर चल रहे हुक्का बार

शहर में संचालित कई रेस्टोरेंट के अंदर हुक्का बार बेधड़क चल रहे है। कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं, जो बिना परमीशन के ही अपने यहां हुक्का बार की सुविधाएं ग्राहकों को उपलब्ध करा रहे हैं। कई तरह के फ्लेवर से लैस इन हुक्का बारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

हुक्के की नशे में है सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे

हुक्के की कश के आदी सबसे ज्यादा ज्यादा स्कूली बच्चे हैं। कई बार तो बच्चे स्कूल बंक कर दोस्तों के साथ हुक्का-बार में नशा करने जाते हैं। वहीं, कॉलेज जाने वाले युवा इसे अपना स्टैंडर्ड सिंबल मानते हैं। दोस्तों का बर्थडे हो या फिर कोई स्पेशल ओकेशन युवाओं की पार्टी का पहला अड्डा अब हुक्का बार बन चुका है।

सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक है हुक्का

रिसर्च के अनुसार हुक्का सिगरेट से भी ज्यादा नुकसानदेय होता है। इसमें निकोटीन के साथ हशिश जो कि एक प्रकार का ड्रग होता है, उसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फ्लेवर के लिए जिन फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है, वो भी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक जब कोई हुक्का पीता है तो वो लगभग 30 से 45 मिनट तक हुक्का पीता है, इतने समय तक लगातार कार्बन मोनो आक्साइड शरीर के अंदर जाता है, जो सिगरेट से ज्यादा खतरनाक होता है।

इन फ्लेवर्स की रहती है डिमांड

- ठंडक भरा अहसास कराने के लिए तंबाकू में मिंट का अतिरिक्त फ्लेवर मिलाया जाता है

- मीठे स्वाद के लिए तंबाकू में फलों का फ्लेवर मिलाया जाता है

- ठंडे और गर्म असर के लिए दो फ्लेवरों का मिश्रण कर उसका कश लिया जाता है

- रोमेंटिक मूड के लिए संतरे के फ्लेवर वाला तंबाकू हुक्के के अंदर डाला जाता है

- इसके साथ ही लेमन, सेलमॉन, कॉर्डिमॉम, ब्लू बेली, ग्रीन मिंट, पाइन एप्पल, लेमन मिंट की भी खूब डिमांड रहती है।

इन क्षेत्रों में चल रहे हुक्का बार

सिकंदरा

कमलानगर

संजय प्लेस

फतेहाबाद रोड

सदर