- 1100 कैडेटस को शुक्रवार को किया गया तैयार

- सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर रखेंगे नजर

- अधिकारियों ने दिया निर्देश मानव श्रृंखला की नहीं बने कड़ी

PATNA : मानव श्रृंखला में एनसीसी कैडेटस को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वह कड़ी का हिस्सा नहीं बनेंगे बल्कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में अहम रोल निभाएंगे। शुक्रवार को अधिकारियों ने निर्देश देने के साथ कैडेट्स को ब्रीफ कर जिम्मेदारी सौपी है। कैडेटस को अलग अलग जिम्मेदारी देते हुई कई सिफ्ट में काम करने के लिए लगाया गया है। कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिसिंग के तहत ह्यूमन चेन बनाने के दौरान यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कैडेटस पर स्कूल का दबाव

एनसीसी कैडेट्स को भी स्कूल से दबाव बनाया जा रहा है कि वह मानव श्रृंखला की कड़ी बने लेकिन अधिकारियों ने कड़ी हिदायत दी है कि वह केवल सुरक्षा व यातायात में सहयोग का काम करे। साफ निर्देश दिया गया है कि किसी भी दशा में कैडेटस ह्यूमन चेन में कड़ी न बनें।

शिफ्ट में लगाई गई डयूटी

एनसीसी कैडेटस को शिफ्ट के हिसाब से लगाया जाएगा। इसका पूरा प्लान तैयार है और अलग-अलग टीम बनाकर उन्हें जानकारी भी दे दी गई है।

- क्क् से क्ख् बजे तक फ्80 कैडेटस को हयूमन चेन की सुरक्षा के लिए लगाया जाएगा

- पहली शिफ्ट में ख्भ्0 कैडेटस संभालेंगे मोर्चा

- दूसरी शिफ्ट में ब्भ्0 कैडेटस संभालेंगे मोर्चा

- कुल क्क् सौ कैडेटस करेंगे सुरक्षा में भागीदारी

मानव श्रृंखला में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए कैडेटस को लगाया जाएगा। निर्देश है कि स्कूल से दबाव के बाद भी कैडेटस हयूमन चेन में कड़ी न बनकर सुरक्षा व यातायात में विशेष जोर देंगे। क्योंकि ये भी काफी आवश्यक है।

- धीरज कुमार, कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस