-2015 के मई महीने तक 3058 अपहरण की घटनाएं हो चुकी है

PATNA : हुआ वही जिसका डर था। मानसून सत्र जैसे ही दूसरे दिन शुरू हुआ विपक्ष के नारे गूंजने लगे। लॉ एंड ऑर्डर से सवाल पर वेल में पहुंच गए एमएलए। विपक्ष ने सरकारी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

समय बर्बाद कर रहा विपक्ष

नेता प्रतिपक्ष नंद किशोर यादव लॉ एंड आर्डर को सबसे बड़ा मुद्दा मान रहे थे तो दूसरी तरफ मंत्री विजय चौधरी का कहना था कि सदन का समय जाया किया जा रहा है। जनता की समस्याएं राजनीति की भेंट चढ़ रही है।

बहस से भाग रही सरकार

सदन की कार्यवाही ढाई बजे तक के लिए जब स्थगित की गई तब बाहर निकलने के बाद नेता प्रतिपक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि नीतीश कुमार गद्दी बचाने के लिए अपराधियों से समझौता कर रहे हैं। राज्य कई समस्याओं का समाना कर रहा है। सरकार लॉ एंड आर्डर पर चर्चा करने से भाग रही है। आज पूरा बिहार कई समस्याओं से जूझ रहा है। चाहे किसानों की समस्या हो, कर्मचारी संगठन का मामला हो या विधि-व्यवस्था की बात हो, सरकार बहस से भाग रही है।

लगातार हो रहे हैं प्रदर्शन

नंद किशोर यादव ने कहा कि आंदोलन की राह पर कर्मचारी संगठन लगातार अपनी मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को सांखियकी कर्मियों पर लाठी चार्ज किया गया था। वित्त रहित शिक्षकों पर लाठी चार्ज किया गया। डाटा इंट्री ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। कहा कि सभी प्रकार के कर्मचारी संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार न तो उनसे वार्ता करती है, न ही समस्या का समाधान।

आरजेडी के दबाव में सरकार

कहा कि बिहार में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अपहरण की घटनाओं पर नजर डालें तो ख्00भ् में ख्ख्म्म् अपहरण हुए थे, जबकि ख्0क्भ् के मई महीने तक ही फ्0भ्8 अपहरण की घटनाएं हो चुकी हैं। ख्0क्ब् में यह आंकड़ा म्070 था। बिहार सरकार ने आरजेडी के दबाव में अपराधियों पर अंकुश लगाना छोड़ दिया है। अब बिहार में पुलिस की गोली से अपराधी नहीं, बल्कि अपराधी की गोली से पुलिस के जवान मारे जा रहे हैं। बिहार के सीएम की प्राथमिकता में अब कानून का राज कायम करना नहीं, बल्कि आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन है।