मियामि (आईएएनएस)। अमेरिका में आये 'माइकल' तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस तूफान के चलते अब तक छह लोगों की मौत हो गई है और बचावकर्मी लगातार लोगों की मदद करने में जुटे हैं। इसके साथ अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि अमेरिका में फिलहाल 50 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं, अधिकारियों ने बताया है कि हवा की रफ्तार अभी और तेज हो सकती है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक,'माइकल' दुनिया के खतरनाक तूफानों में से एक है और यह वर्जिनिया से निकलकर पश्चिमी अटलांटिक महासागर तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्जिनिया और उत्तरी कोरोलिना को इस तूफान के चलते काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

25 मील की रफ्तार से आगे बढ़ रहा माइकल

राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) के मुताबिक, गुरुवार की रात 11 बजे तक माइकल को उत्तरपूर्वी इलाका नॉरफोक और वर्जिनिया से लगभग 15 मिल दूर देखा गया था और यह 25 मील की रफ्तार से आगे की ओर उत्तरपूर्वी दिशाओं में बढ़ रहा था। बता दें कि बुधवार को दोपहर 2 बजे दस्तक देने के बाद माइकल ने अमेरिका के फ्लोरिडा और मैक्सिको बीच के आसपास इलाकों में जमकर तबाही मचाई। इससे कई घर, शॉपिंग सेंटर आदि प्रभावित हुए। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में फ्लोरिडा के चार व्यक्ति, जॉर्जिया का एक बच्चा और उत्तरी कैरोलिना का एक आदमी शामिल हैं। बचावकर्मियों ने फ्लोरिडा में इस तूफान में फंसे 40 लोगों को बचाया और 232 लोगों की मदद की।

चीन की मदद से श्रीलंका बना रहा नया महानगर जो हांगकांग, दुबई को देगा टक्कर

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर

International News inextlive from World News Desk