गगहा एरिया के बरईपार की घटना से सनसनी

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र:

गगहा एरिया के बरईपार में पत्नी ने पति पर जानलेवा हमला किया। पति के सीने पर बैठकर वह चाकू और कैंची से पति के बदन पर ताबड़तोड़ वार करने लगी। महिला के पति के शोर मचाने पर लोगों को जानकारी हुई। युवक के छोटे की भाई की तहरीर पर आरोपित महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दंपति के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।

रात एक बजे हुई घटना, फैली सनसनी

बरईपार निवासी विजय जायसवाल कमरे में सो रहा था। उसकी पत्‍‌नी संध्या और मां अलग कमरे में सोई थीं। रात करीब एक बजे संध्या की नींद खुली। उसने अपनी सास को कमरे में बंद कर दिया। पति के कमरे में पहुंचकर वह सीने पर सवार हो गई। गहरी नींद में सोए पति पर हमला बोल दिया। पत्नी के हमले से परेशान होकर विजय ने शोर मचाया तो बगल के कमरे में सो रहा उसका छोटा भाई मोनू जाग गया। किसी तरह से भाभी को पकड़कर उसने बचाव किया। सिर, गले और सीने पर चोट लगने से घायल हुए विजय को अस्पताल पहुंचाया गया। बंगलूरू में नौकरी करने वाला विजय एक साल पूर्व पत्‍‌नी संग गया था। बाद में उसकी पत्‍‌नी दिल्ली में रहने वाली अपनी मां के पास चली गई। दो माह पूर्व पत्‍‌नी संग विजय गांव आया था। पुलिस का कहना है कि एक हफ्ते पूर्व दिल्ली के एक व्यक्ति ने संध्या के पति को फोन किया। उसने गंभीर आरोप लगाए जिससे दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया। मोनू की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।