- 2010 में अपने दोस्त की हत्या कर चुका है बंटी

-मृतका जान चुकी थी अपने पति का राज

- चालक ने पहली पत्‍‌नी छोड़कर की थी अमरेकिन से शादी

AGRA। सात समंदर पार से वो भारत आई और यहां के लोगों की मेहमान नवाजी और मोहब्बत ने उसे यहीं घर बसाने को मजबूर कर दिया। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस शहर को वो मोहब्बत की नगरी मान रही है, असल में वो उसकी मौत की नगरी बन जाएगा। वो अपने पति का एक ऐसा राज जान चुकी थी, जो उसकी हत्या का कारण बन गया। थर्सडे को विदेशी पत्‍‌नी की हत्या करने वाला ऑटो चालक पहले भी अपने दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर चुका है। शादी के दो माह बाद ही दोनों में विवाद होना शुरू हो गया था। मामला महिला थाने में पहुंच गया था।

ख्0क्फ् में बने लाइफ पार्टनर

थाना ताजगंज के एमपीपुरा निवासी बंटी उर्फ न्यूटन और अमेरिका निवासी एरिन ने अक्टूबर, ख्0क्फ् में कोर्ट मैरिज कर ली थी। अगस्त में एरिन ताज का दीदार करने के लिए आगरा आई थी। बंटी ऑटो चालक है। आगरा घूमने के लिए एरिन ने बंटी के ऑटो को हायर किया। ऑटो में घुमाते-घुमाते कब दोनों में प्यार हो गया, इन्हें पता भी नहीं चला। शादी के बाद दोनों का यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। दोनों में आए दिन मारपीट तक होने लगी थी।

एरिन जान चुकी थी राज

बंटी की जुआ और शराब पीने की आदत से एरिन तंग आ चुकी थी। वहीं, ख्0क्0 में बंटी ने अपने दोस्त करुआ पुत्र मानिकचंद की हत्या कर दी थी और इस मर्डर में जेल भी गया था। बंटी और करुआ दोस्त थे। करुआ भी ऑटो चलाता था। करुआ की ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड से बंटी दोस्ती करना चाहता था। करुआ ने विरोध किया, तो उसे बंटी ने रास्ते से हटा दिया था। वहीं, एरिन ने बंटी से अपनी शादी होने की बात छिपाई थी। एरिन के सात साल का बेटा है, जो अमेरिका में रहता है। बंटी ने एरिन के लिए अपनी पहली पत्‍‌नी को छोड़ दिया था। बंटी के भी चार साल का बेटा है।

बढ़ता गया झगड़ा

बंटी एक महीने पहले ही संजय नगर में राजू तिवारी के घर में किराए पर पहुंचा था। यहां आने के बाद दोनों के बीच की रार कम नहीं हो पा रही थी। थर्सडे शाम सात बजे बंटी और एरिन के बीच तीखी बहस हुई। एरिन वापस अमेरिका जाने की बात कहने लगी। इस पर बंटी ने एरिन को एयरपोर्ट छोड़कर आने की बात कहकर ऑटो में बिठा लिया। इसके बाद उसने टक्कर रोड पर लाकर एरिन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बंटी ने एरिन का चेहरा चाकुओं से गोद दिया और बॉडी को टक्कर रोड पर फेंककर भाग निकला।

घर आकर की सुसाइड

एरिन की हत्या करने के बाद बंटी सीधे घर पहुंचा। कुछ देर बाद ही आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो बंटी के कमरे से आग की लपटें निकल रही थीं। पड़ोसियों ने सबमर्सिबल लगाकर मुश्किल से आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना दी। आग बुझने के बाद पड़ोसियों ने देखा तो कमरे के अंदर बंटी की जली लाश पड़ी हुई थी। बताया जाता है कि बंटी ने एलपीजी गैस सिलेंडर क ो चालू कर आग लगा दी थी। जिससे भयानक विस्फोट हुआ।

ऑफिसर पहुंचे थे मौके पर

आईजी जोन आशुतोष पांडेय और डीआईजी वीएस मीणा मौके पर पहुंच गए। उधर, बीडीएस की टीम बंटी के घर में पहुंच गई। जांच में पुलिस के हाथ कुछ सबूत भी लगे हैं। पुलिस ने घर के बाहर खड़े ऑटो को बरामद कर लिया, जिसमें से एरिन का बैग और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि एम्बेसी को सूचित कर दिया गया है। एरिन के परिजनों के आने का वेट किया जा रहा है।

बनाना चाहता था प्योर इंडियन

बंटी शादी के बाद से ही एरिन को देशी माहौल में ढालना चाहता था। एरिन विदेशी कल्चर में पली-बढ़ी थी। बंटी को उसका सिगरेट पीना, लड़कों के साथ घूमना पसंद नहीं था। उसने कई बार एरिन को समझाने का प्रयास किया था। वो अपनी पहली पत्‍‌नी के एग्जाम्पल्स एरिन को देने लगा। एरिन को भी लगने लगा था कि बंटी उसे कैद करके रखना चाहता है। एरिन को बंटी करुआ की तरह मारने की धमकी दे चुका था। एरिन इसकी असलियत बंटी के दोस्तों से जान चुकी थी। जेल जाने की बात को बंटी ने एरिन से छिपाया था।

'बंटी का इतिहास जानने के लिए जांच चल रही है। वो ख्0क्0 में अपने दोस्त के मर्डर के मामले में जेल जा चुका है। एरिन के परिजनों का वेट किया जा रहा है.'

शलभ माथुर-एसएसपी आगरा।