- आई नेक्स्ट ने स्कूल पहुंच किया अवेयर, स्टूडेंट्स, टीचर बोले हम बचाएंगे

GORAKHPUR : अगर हमें अपना कल बेहतर बनाना है तो पॉवर सेफ्टी जरूरी है। पॉवर अब लोगों की जरूरत बन चुका है। इसके बिना एक पल जीने के बारे में सोचना भी मुश्किल है। यह सब जानने के बावजूद लोग पॉवर की बर्बादी कर रहे हैं। इसमें इललिट्रेट लोगों से अधिक एजुकेटेड लोग शामिल है, जो पॉवर की बर्बादी कर रहे हैं। इन्हें अपनी आदत में सुधार करना होगा। वरना वह समय दूर नहीं जब पॉवर के बिना जिंदगी के बारे में सोचना पड़ेगा। वह समय न आए, इसके लिए हम सभी को अभी से प्रयास शुरू करना होगा। इसके लिए आई नेक्स्ट ने एक कदम बढ़ाया है। आई नेक्स्ट एक कैंपेन चला रहा है। जिसके तहत आई नेक्स्ट टीम सेंट एंथोनी कांवेंट स्कूल और आरपीएम एकेडमी, रुस्तमपुर स्कूल पहुंची। जहां टीम ने पॉवर सेफ्टी के बारे में लोगों को अवेयर किया। आई नेक्स्ट ने स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर से यह भी जानने का प्रयास किया कि वे किस तरह पॉवर सेफ्टी करते हैं।

एनर्जी बचाना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसके बिना अब एक पल की जिंदगी भी मुश्किल है। हमें अधिक एनर्जी खर्च करने वाले प्रोडक्ट के बजाए उसे यूज करना चाहिए, जो कम एनर्जी खर्च करते हैं।

दीक्षा, स्टूडेंट

पॉवर की बर्बादी को पूरी तरह रोकना होगा। इसके लिए हमें अपने घर से ही प्रयास शुरू करना होगा। फिर रिश्तेदारों और पूरे मोहल्ले में पॉवर की बर्बादी को बंद कराना होगा। ऐसा करके हम पॉवर को काफी हद तक सेफ कर सकते हैं।

आर्यन, स्टूडेंट

एनर्जी को सेव करना बहुत जरूरी है। इसके लिए हमें ही प्रयास करना होगा। हम अपने घर या स्कूल के रूम से निकलने पर यह हमेशा देख लें कि अगर वहां कोई नहीं है तो लाइट के सभी स्विच ऑफ हो। अगर ऐसा नहीं है तो खुद प्रयास करें।

दिव्या शुक्ला, स्टूडेंट

पॉवर को लेकर लोग अगर अभी नहीं जागरूक हुए तो आने वाली नेक्स्ट जनरेशन को काफी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जरूरत न होने पर सभी स्विच बंद रखें जिससे पॉवर की सेफ्टी की जा सके।

अहाना राय, स्टूडेंट

अर्थ को बचाने के लिए हमें ही प्रयास करना होगा। सभी स्कूल में अगर बच्चों को अवेयर किया जाए तो काफी फायदा मिल सकता है। क्योंकि पॉवर की बर्बादी सबसे अधिक बच्चे ही करते हैं। अगर वे नहीं करेंगे तो काफी सेफ्टी होगी।

रूपा, टीचर

पॉवर की किल्लत समय के साथ बढ़ रही है। अगर इसे अभी नहीं बचाया गया तो फ्यूचर में बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। अभी से जरूरी है कि एनर्जी सेव किया जाए। इससे नेक्स्ट जनरेशन को लाभ मिलेगा।

नेहा, टीचर