कानपुर। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 की शुरुआत 27 सितंबर से हो गई। ये टूर्नामेंट करीब 10 दिनों तक चलेगा। जिसमें कुल 2043 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं इसमें 27 खिलाड़ी भारत के हैं। इनमें कई बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि पहले दिन भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई। शुक्रवार को भारतीय एथलीट जाबिर मदारी पिल्लैलिल ने इतिहास रच दिया। जाबिर ने 400 मीटर हर्डल रेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को हुई इस प्रतियोगिता में जाबिर तीसरे स्थान पर रहे। जाबिर को यह रेस पूरी करने में 49.62 सेकेंड लगे। बता दें शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल के लिए 39 एथलीटों ने दौड़ लगाई थी जिसमें जाबिर 11वें पायदान पर रहे।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे एथलीट बने जाबिर

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब कोई भारतीय खिलाड़ी 400 मी बाधा दौड़ में सेमीफाइनल तक पहुंचा। जाबिर से पहले जोसेफ अब्राहम ने 2007 में 49.64 सेकेंड में हर्डल रेस पूरी कर यह इतिहास रचा था।

iaaf world championships 2019: भारत की तरफ से ये 27 एथलीट ले रहे हैं हिस्सा,देखें पूरी लिस्ट

इन एथलीटों से होंगी उम्मीदें

भारतीय एथलीट जिनसन जाॅन्सन से इंडियन फैंस को काफी उम्मीद होगी। जाॅन्सन का पिछला रिकाॅर्ड काफी शानदार रहा है। उनका 800 मी रेस में पर्सनल बेस्ट परफाॅर्मेंस 1.45 सेकेंड है। वहीं 1500 मीटर रेस उन्होंने 3.35 सेकेंड में पूरी कर ली थी। इसके अलावा महिला धावक दुती चंद से भी काफी उम्मीद होगी। वह मौजूदा समय में महिला 100 मी रेस की नेशनल चैंपियन हैं। यही नहीं 100 मी रेस में ओलंपिक के लिए क्वाॅलीफाई करने वाली वह तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी थी। हालांकि वह 2016 ओलंपिक में पहले राउंड से ही बाहर हो गईं थीं।

ये है भारतीय एथलीटों की लिस्ट -

NAMEGENDERDISCIPLINE
ALEX, AntonyMen4x400 Metres Relay 
AYYASAMY, DharunMen400 Metres Hurdles, 4x400 Metres Relay 
CHAND, DuteeWomen100 Metres 
DEVI, AnjaliWomen400 Metres 
GOPI, ThonakalMenMarathon 
HARSH, KumarMen4x400 Metres Relay 
JACOB, AmojMen4x400 Metres Relay, 4x400 Metres Relay 
JEEVAN, Karekoppa SureshMen4x400 Metres Relay 
JOHNSON, JinsonMen1500 Metres 
KOLOTHUM THODI, IrfanMen20 Kilometres Race Walk 
MADARI PILLYALIL, JabirMen400 Metres Hurdles 
MATHEW, JisnaWomen4x400 Metres Relay, 4x400 Metres Relay 
MUHAMMED ANAS, YahiyaMen4x400 Metres Relay, 4x400 Metres Relay 
POOVAMMA RAJU, MachettiraWomen4x400 Metres Relay, 4x400 Metres Relay 
RANI, AnnuWomenJavelin Throw 
REVATHI, VeeramaniWomen4x400 Metres Relay 
SABLE, AvinashMen3000 Metres Steeplechase 
SINGH, ShivpalMenJavelin Throw 
SINGH, DevenderMen20 Kilometres Race Walk 
SREESHANKAR, .MenLong Jump 
SUBHA, VenkatesanWomen4x400 Metres Relay 
SUSEENTRAN, ArchanaWomen200 Metres 
TOM, Noah NirmalMen4x400 Metres Relay, 4x400 Metres Relay 
TOOR, Tajinderpal SinghMenShot Put 
UNNIKRISHNAN CHITRA, PalakeezhWomen1500 Metres 
VISMAYA, Velluva KorothWomen4x400 Metres Relay, 4x400 Metres Relay 
VITHYA, RamrajWomen4x400 Metres Relay