नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को आगामी महिला एकदिवसीय विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले सभी से 'वूमन इन ब्लू' के लिए चीयर करने की अपील की। आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप शुक्रवार से शुरू हो रहा है। भारत और पाकिस्तान रविवार को आमने-सामने होंगे।

विराट ने टीम इंडिया को किया चियर
मोहाली में अपना 100 वां टेस्ट खेलने वाले कोहली ने भारत की महिला क्रिकेटरों को खुश करने के लिए एक रोमांचक वीडियो पोस्ट किया है। विराट ने ट्वीट में लिखा, हमें अपनी ताकत दिखानी है क्योंकि यह ICC महिला विश्व कप 2022 का समय है! तो 6 मार्च, 2022 को सुबह 6.30 बजे के लिए अपना अलार्म सेट करें।" भारत में महिला क्रिकेट में रुचि काफी बढ़ गई है पिछले कुछ वर्षों में स्मृति मंधाना, मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी महिला क्रिकेटर्स ने भारतीय क्रिकेट को काफी पहचान दिलाई है।

4 मार्च को शुरु हो रहा वर्ल्डकप
ICC महिला क्रिकेट ODI विश्व कप 2022 शुक्रवार, 4 मार्च को न्यूजीलैंड में शुरू होगा। विश्व कप में कुल 8 टीमें इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लिए 29 दिनों तक भिड़ेंगी। भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम 6 मार्च (रविवार) को पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ एक कड़े मुकाबले के साथ अभियान की शुरुआत करेगी।

भारत के मैच

भारत बनाम पाकिस्तान - 6 मार्च 2022 - 6:30 AM IST - बे ओवल, टौरंगा
भारत बनाम न्यूजीलैंड - 10 मार्च 2022 - सुबह 6:30 बजे IST - सेडॉन पार्क, हैमिल्टन
भारत बनाम वेस्टइंडीज - 12 मार्च 2022 - सुबह 6:30 बजे IST - सेडॉन पार्क, हैमिल्टन
भारत बनाम इंग्लैंड - 16 मार्च 2022 - सुबह 6:30 बजे IST - बे ओवल, टौरंगा
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - मार्च 19 2022 - सुबह 6:30 बजे IST
भारत बनाम बांग्लादेश - 22 मार्च 2022 - सुबह 6:30 बजे IST
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - 27 मार्च 2022 - सुबह 6:30 बजे IST

वर्ल्डकप फाॅर्मेट
ICC महिला विश्व कप 2022 राउंड-रॉबिन फाॅर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें हर टीम एक-दूसरे से एक बार खेलेगी। बाद में, टाॅप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और दो फाइनलिस्ट 3 अप्रैल को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खिताबी मुकाबले खेलेंगे

कहां देखें टीम इंडिया के मैच?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल और भूटान में ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 का प्रसारण करने का अधिकार है। आप से मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स 2/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर देख सकते हैं। भारत में ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर उपलब्ध होगी।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk