कानपुर। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया के नाम रहा। एंटीगुआ में खेले गए इस मैच में भारत ने मेजबान विंडीज को 318 रनों से करारी शिकस्त दी। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने आखिरी पारी में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 419 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में पूरी विंडीज टीम 100 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बता दें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की यह पहली जीत है, भारत को इस जीत पर कुल 60 अंक मिले। इसी के साथ भारतीय टीम अंक तालिका में टाॅप पर पहुंच गई।
किस टीम को कितने अंक
भारत ने श्रीलंका को पछाड़ते हुए नंबर वन का स्थान हासिल किया। बता दें श्रीलंकन टीम ने भी न्यूजीलैंड को हराकर 60 अंक हासिल किए थे। इस प्वाॅइंट्स टेबल में भारत और श्रीलंका को छोड़कर किसी भी टीम को 60 अंक नहीं मिले हैं। लिस्ट में शामिल 9 नौ टीमों में सबसे ज्यााद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 3-3 मैच खेले हैं और दोनों के 32-32 अंक हैं। वहीं न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खाते में एक-एक मैच चढ़ गया मगर इनका अभी खाता नहीं खुल पाया।
इन तीन टीमों का सफर नहीं हुआ शुरु
टेस्ट चैंपियनशिप खेल रहीं नौ टीमों में तीन ऐसी हैं जिनका अभी सफर नहीं शुरु हुआ है। इसमें साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और पाकिस्तान हैं।
ये हैं अंक तालिका -
टीम | मैच | जीत | हार | टाई/ड्रा/बेनतीजा | अंक |
भारत | 1 | 1 | 0 | 0 | 60 |
श्रीलंका | 1 | 1 | 0 | 0 | 60 |
ऑस्ट्रेलिया | 3 | 1 | 1 | 1 | 32 |
इंग्लैंड | 3 | 1 | 1 | 1 | 32 |
न्यूजीलैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
वेस्टइंडीज | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
साउथ अफ्रीका | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
बांग्लादेश | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
Cricket News inextlive from Cricket News Desk