कानपुर। भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट सेना ने मेहमान टीम का पूरी तरह से सफाया कर दिया। भारत ने बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करते हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ी बढ़त हासिल कर ली। भारत अब 360 अंकों के साथ पहले नंबर पर आ गया। आइए जानें बाकी टीमों का क्या है हाल...
जानिए भारत कैसे बना टेबल टाॅपर
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाॅइंट्स टेबल में भारत 360 अंकों के साथ टाॅप पर है। भारत ने इस टेस्ट वर्ल्डकप की शुरुआत विंडीज के खिलाफ की थी। तब कैरेबियाई टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हरारक भारत ने 120 अंक हासिल किए थे। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में प्रत्येक जीत पर भारत को 60-60 अंक मिले थे। वहीं अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट जीतने पर भारत को 40-40 अंक मिले। इस तरह विराट सेना के खाते में 240 अंक आए, और अब बांग्लादेश के खिलाफ 60-60 अंकों के दो टेस्ट जीतकर भारत ने अपने खाते में 360 अंक कर लिए हैं।
दूसरे नंबर की टीम से दोगुना अंक ज्यादा
टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाॅइंट्स टेबल में सिर्फ अपनी बादशाहत ही नहीं बरकरार रखी है बल्कि अन्य टीम से काफी बढ़त बनाए हुए हैं। इस टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम के जीतने अंक हैं, उसको दोगुने से ज्यादा भारत के पास हैं। ऐसे में बाकी टीमों के लिए भारत से नंबर वन का ताज छीनना इतना आसान नहीं होगा। अब भारतीय टीम को इस अंक तालिका में नीचे तभी खिसकाया जा सकता है जब बाकी टीमें अपने-अपने पूरे टेस्ट जीतकर आएं।
चार टीमों का नहीं खुला खाता
इस टेस्ट वर्ल्डकप में कुल नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत जहां सबसे आगे है वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया, तीसरे पर न्यूजीलैंड, चौथे पर श्रीलंका, पांचवें पर इंग्लैंड है। वहीं बाकी चार टीमें पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका का अभी तक खाता नहीं खुला है।
कैसे दिए जाते हैं अंक
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में प्रत्येक मैच की जीत पर 60 अंक दिए जाएंगे। वहीं टाई होने पर 30 अंक, ड्रा होने पर 20 अंक दिए जाएंगे। वहीं तीन मैचों की सीरीज में जीतने पर 40 अंक, टाई पर 20 अंक और ड्रा होने पर 13 अंक दिए जाएंगे। चार मैचों की सीरीज में जीतने पर 30 अंक, टाई पर 10 अंक और ड्रा होने पर 10 अंक दिए जाएंगे। वहीं आखिर में पांच मैचों की सीरीज में जीतने पर 24 अंक, टाई पर 12 अंक और ड्रा होने पर 8 अंक दिए जाएंगे।
फिलहाल ऐसी है आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाॅइंट्स टेबल -
टीम | मैच | जीत | हार | टाई/ड्रा/बेनतीजा | अंक |
भारत | 7 | 7 | 0 | 0 | 360 |
ऑस्ट्रेलिया | 6 | 3 | 2 | 1 | 116 |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 60 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 0 | 60 |
इंग्लैंड | 5 | 2 | 1 | 1 | 56 |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 |
साउथ अफ्रीका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 |
पाकिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
Cricket News inextlive from Cricket News Desk