कोई भी धार्मिक कार्य शुरु करने से पहले भगवान गणेश का नाम और उनका ध्यान किया जाता है। गणपति बप्पा को विध्नहर्ता भी कहा जाता है क्योंकि वह सच्चे मन से याद करने वाले भक्तों के सारे विघ्न हर लेते हैं। जिस किसी व्यक्ति को भगवान की कृपा मिलती है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आ जाती है।

गजानन स्वंय रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ लाभ को प्रदान करने वाले हैं। आज आपको बताएंगे कि किन चार नाम के अक्षरों वाले लोगों पर बप्पा की कृपा अपरम्पार होती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं ज्यातिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी से।

A अक्षर नाम वाले

इन चार अक्षर वाले नाम के लोगों पर होती है गणेश जी की विशेष कृपा

इस नाम के लोगों पर गणपति जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। पुराने काम किसी न किसी कारण से अटके तो होते हैं लेकिन वह भी बप्पा की कृपा से जल्द पूरे हो जाते हैं। यह लोग सफलता को जल्दी प्राप्त करते हैं।

D अक्षर नाम वाले

इन पर भगवान गणेश के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी अपना आर्शीवाद बनाए रखती हैं। ये अपनी लाइफ में हमेशा आनंद ही प्राप्त करते हैं। इनके जीवन में आने वाली हर मुसीबत को भगवान टाल देते हैं।

K अक्षर नाम वाले

इन चार अक्षर वाले नाम के लोगों पर होती है गणेश जी की विशेष कृपा

इन पर सदा धन की कृपा बनी रहती है। किंतु साथ ही इनके ऊपर कई प्रकार की जिम्मेदारियां होती है जिन्हें ये नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। भगवान की कृपा से समय आने पर इनकी आय में वृद्धि होती रहती है और इन लोगों का जीवन मधुर बना रहता है।

P अक्षर नाम वाले

इस नाम के लोग जो भी कार्य को अपने हाथ में लेते हैं भगवान के आर्शीवाद से उसे पूरा करते हैं। इनके जीवन में आने वाली परेशानियां विध्नहर्ता हर लेते हैं।

 

विघ्नहर्ता गणपति के 12 स्वरूप, जानें अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए किसका करें पूजन


अगर प्रतिदिन करें ये आसान काम तो मनोकामनाएं होंगी पूरी, नहीं रहेगा कोई अभाव

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk