-अफसरों, कर्मचारियों व पार्षदों के लिए बनेंगे तीन स्टैंड

GORAKHPUR: नगर निगम प्रशासन कैंपस में आने वाले बाहरियों से प्रति वाहन सौ रुपए वसूलने की तैयारी कर रहा है। अफसरों, कर्मचारियों व पार्षदों के लिए तीन स्टैंड बनाने की भी योजना बन रही है।

कुछ दिनों पहले शिक्षकों के प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कैंपस पूरी तरह जाम हो गया था। नगर निगम के अफसरों तक की गाडि़यां परिसर में नहीं जा पा रही थी। पार्षदों और अफसरों को पैदल ही अंदर जाना पड़ता था। नाराज पार्षदों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। इसके बाद अराजक तत्वों ने कई अफसरों की गाडि़यों को नुकसान पहुंचाया था। तभी से नगर निगम में बाहरी वाहनों का प्रवेश रोकने की योजना बन रही थी। नगर निगम के मुख्य द्वार के अंदर बैरियर को क्रियाशील बनाने की तैयारी चल रही है।

कोट

नगर निगम कैंपस में पार्किंग की व्यवस्था ठीक कराई जाएगी। पार्षदों, अफसरों और कर्मचारियों को वाहन पास जारी किए जाएंगे। अनधिकृत प्रवेश रोका जाएगा। बाहरी लोग यदि पार्किंग की सुविधा लेना चाहते हैं तो उन्हें सौ रुपए जमा करने होंगे।

सुरेश चंद, चीफ इंजीनियर, नगर निगम