देहरादून,

दून पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग एरिया में चेकिंग के दौरान मंडे को भी 345 पेटी अवैध शराब पकड़ी। दोनों मामलों में हरियाणा व पंजाब के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

खील की बोरियों के नीचे शराब का जखीरा

मंडे को धर्मावाला चौक पर सहसपुर थाना पुलिस चे¨कग कर रही थी। इसी बीच थाना इंचार्ज पीडी भट्ट ने एक ट्रक रुकवाया, जिसमें प्रसाद में यूज होने वाले खील थे। पुलिस ने खील के बोरे उतारकर तलाशी ली तो 305 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक सवार सन्नी कुमार (29) पुत्र जसपाल सिंह निवासी ग्राम समराला, लुधियाना पंजाब, हरेन्दर सिंह (50) पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी ग्राम टपरिया लुधियाना पंजाब व सिट्टू (29) पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम अटायल सोनीपत हरियाणा को अरेस्ट कर लिया। एसपी रूरल पदमेंद्र डोभाल ने बताया कि आरोपित सोनीपत से अरुणाचल मार्का की शराब दून लेकर आ रहे थे, लेकिन आरोपियों को उसका नाम नहीं पता, जिसे डिलीवरी करनी थी।

महिंद्रा पिकअप में मिली 40 पेटी शराब

विकासनगर थाना पुलिस ने पांवटा हरिपुर रोड़ तिराहे के पास चे¨कग के दौरान 40 पेटी शराब से भरी म¨हद्रा पिकअप के साथ हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पिकअप के अंदर केबिन बनाकर 40 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का की छिपाई गई थी। आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह व गुरप्रीत पुत्र गुरनाम सिंह दोनों निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर वाहन सीज कर दिया।