नई दिल्ली (एएनआई)। ठंड से कांपती दिल्लीवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। नए साल पर दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में शीत लहर से कुछ राहत मिलने की संभावना है जिसने पिछले कुछ हफ्तों में इस क्षेत्र को घेर लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों के मुताबिक नए साल पर न्यूनतम तापमान में 2 अंक तक की वृद्धि होने की उम्मीद हैै। इससे नए साल पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। हालांकि राजधानी में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज भी पूरे दिन ठंड का कहर

आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी पूरे दिन ठंड का कहर रहेगा। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली के अलावा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भीषण शीत लहर चलेगी। वहीं बिहार में भी भीषण शीत लहर का कहर बरपने की संभावना है।

यूपी में छाया रहेगा घना काेहरा

आईएमडी ने अपनी ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेेटिन में कहा कि उत्तर प्रदेश के ऊपर घना काेहरा रहेगा। इसके अलावा बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अलग-अलग इलाकों में शाम के समय घने कोहरे की संभावना है। मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर आज बिजली कड़कने व गरज के साथ बारिश की संभावना है।

National News inextlive from India News Desk