नई दिल्ली (पीटीआई)। मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। बेशक एक हफ्ते देर से सही केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। इससे देश में चार महीने की वर्षा के मौसम की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। आज कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। इस संबंध में भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा मानसून ने आज केरल में शुरुआत कर दी है। इससे किसान खुश होंगे। सिंचाई के पर्याप्त वैकल्पिक स्रोत की कमी से फसलों को उनकी जरूरत का पानी मिलेगा।

अच्छे मानसून का अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रभाव पड़ता

माैसम विज्ञानी महापात्र ने यह भी कहा कि अच्छे मानसून का अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि कृषि भारत की जीडीपी में प्रमुख योगदानकर्ता है। वहीं उत्तर भारतीय मैदान, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में पारा 50 डिग्री से अधिक हो गया है। दिल्ली में भी अभी अगले दो दिन तक कुछ जगहों पर लू का कहर बरपता रहेगा।

आंधी-तूफान ले गया 26 जिंदगीदिल्ली में मानसून पहुंचने में इस बार 2 से 3 दिन की देरी

वहीं देश की राजधानी में दिल्ली में मानसून पहुंचने में इस बार 2 से 3 दिन की देरी हो सकती है। गुरुवार को आईएमडी ने कहा था कि दिल्ली में मानूसन की सामान्य ताैर 29 जून को शुरुआत होती है लेकिन इस बार दो-तीन दिन की देरी हो सकती है। वहीं स्काईमेट ने कहा कि कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है। उत्तर पश्चिम भारत में भी सामान्य मानसून रहने की संभावना है।

National News inextlive from India News Desk