महराष्ट्र व गोवा में बारिश जारी रहेगी

नई दिल्ली (पीटीआई)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम भारत अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में अगले चार से पांच दिनों में तेज बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही तटीय महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश जारी रहेगी। मानसून से मुंबई बेहाल,अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश की संभावना

बारिश ने शहर की गति धीमी कर दी

वहीं मुंबई में तो इन दिनों भारी बारिश से लोग बेहाल है। यहां  अब तक इस साल की सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश की वजह से स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिए गए हैं। सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक में पानी भरा है। बारिश की वजह से मुंबई में यातायात जाम ने शहर की गति धीमी कर दी है।

मानसून से मुंबई बेहाल,अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश की संभावना

कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 13 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले 48 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश की अधिक संभावना है। वहीं पूर्वी और पूर्वोत्तरी भारत में चार से पांच दिन तक भारी बारिश जारी रह सकती है।

मानसून से मुंबई बेहाल,अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश की संभावना

11 जुलाई को लाल रंग दर्शाया यगा

महाराष्ट्र, गोवा व गुजरात के लिए आज और पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए 11 जुलाई को लाल रंग दर्शाया गया है। बता दें कि मौसम विभाग चेतावनी जारी करने के लिए चार रंगों का प्रयोग करता है। इसमें लाल रंग मौसम की चरमता को दर्शाता है। आईएमडी के अनुसार, देश में मानसून की कमी 9 प्रतिशत है।

उत्तर भारत के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहले से हो जाएं अलर्ट

17 दिन पहले ही मानसून ने पूरे देश को किया कवर, डेडलाइन से पहले पहुंच गया श्रीगंगानगर

उत्तर भारत के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहले से हो जाएं अलर्ट

National News inextlive from India News Desk