कानपुर। देश में इन दिनों मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र का मूसलाधार बारिश से बुरा हाल है। इन राज्यों में अधिकांश इलाके जलमग्न हैं। भारतीय माैसम विभाग के पूर्वानुमान में आज बुधवार को गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

माैसम : गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट,मध्य प्रदेश में भी नहीं है राहत

मध्यप्रदेश में भी कई इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे

वहीं मध्य प्रदेश में आज भी कई इलाके झमाझम बारिश से सराबोर रहेंगे। पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। वहीं आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल पर्वतीय इलाके और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

माैसम : गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट,मध्य प्रदेश में भी नहीं है राहत

उत्तर प्रदेश में भी आज माैसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज माैसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। वहीं गैगंटिक पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम,  त्रिपुरा, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में कुछ जगहों पर गरज संग बौछारें पड़ सकती हैं।

National News inextlive from India News Desk