-नेशनल साइंस डे पर शहर के स्कूल-कॉलेजेज में हुए कार्यक्रम

बरेली:

नेशनल साइंस डे फ्राइडे का शहर के कई स्कूल और कॉलेजेज में मनाया गया। इस दौरान प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट़्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विशेषज्ञों ने विज्ञान का महत्व बताया। इस दौरान नोबेल पुरस्कार प्राप्त महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन के रमन प्रभाव पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

हमेशा आगे की सोचते हैं वैज्ञानिक

हर क्षेत्र में विज्ञान का अहम योगदान

विज्ञान दिवस के अवसर पर एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चीफ गेस्ट आईवीआरआई के प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ। यशपाल सिंह मालिक ने कहा कि वैज्ञानिक हमेशा आगे की ओर सोचते हैं। महान वैज्ञानिकों ने अपनी सकारात्मक सोच के कारण ही नए अविष्कारों को जन्म दिया। उन्होंने रमन प्रभाव के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान है चाहे वह किसान, शिक्षा, मेडिकल का क्षेत्र ही क्यों न हो। इस दौरान दयालु सरन शर्मा, संस्थान के चेयरमैन संजय आनंद, वाइस चेयरमैन राहुल आनंद, निदेशक प्रशासन डॉ। मनीष वाष्र्णेय, डीन इंजीनियरिंग बीआर दत्ता, डॉ। मुस्तकीम अब्दुल्ला आदि रहे।

स्टूडेंट्स ने लगाई प्रदर्शनी

आकांक्षा एंक्लेव स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में क्लास 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स ने क्रियात्मक एवं रचनात्मक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी के दौरान स्कूल डायरेक्टर प्रदीप दास गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर अनामिका दास गुप्ता, प्रिंसिपल काजल दास गुप्ता, प्रिंसिपल आकाश शुक्ला एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान एफएम 94.3 की रेडियो जॉकी खुशबू भी मौजूद रहीं।

रंगोली-पोस्टर्स से दिखाई प्रतिभा

स्त्री सुधार कन्या इंटर कॉलेज बरेली में वैज्ञानिक जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भोजीपुरा विधायक प्रतिनिधि माया मौर्या ने कहा कि वैज्ञानिकों के जीवन प्रसंगों से सीख कर छात्राएं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ। रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारत रत्‍‌न महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन की रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को पूरे देश में मनाया जाता है। प्रिंसिपल माया आर्या ने वैज्ञानिकों के प्रेरक प्रसंग सुनकर छात्राओं को उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विज्ञान रंगोली, पेपर कतरन संग्रह, नारा लेखन, पोस्टर, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने पार्टिसिपेट किया। विज्ञान रंगोली प्रतियोगिता में खुशी रस्तोगी, कनिष्का, मुस्कान, कनक, नैना, प्रश्नोत्तरी में यश मिश्रा, कशिश, वंदना, कतरन संग्रह में शिखा वर्मा, नारा लेखन में पायल शर्मा, शीतल राजपूत, प्राची, नीलोफर अंसारी, तनीषा, प्रेरक प्रसंग में उजमा व वंदना को पुरस्कृत किया गया। चयनित छात्राएं जनपद स्तर पर 4 मार्च को कांति कपूर सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम में रीता रानी, विपुल मिश्रा, अंकी सारस्वत, सविता सिंघल का सराहनीय योगदान रहा।