राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 'मॉम' और 'न्यूटन'

65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों के ऐलान के बाद उन लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस लिस्ट में वैसे तो कई नाम हैं और कई भाषाओं की फिल्मों के नाम हैं पर कुछ नाम ऐसे भी हैं जो इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। बता दें इस लिस्ट में फिल्म 'मॉम' का नाम भी है। फिल्म मॉम की दिवंगत लीड एक्ट्रेस श्रीदेवी का नाम भी पुरस्कार विजेताओं की सूची में है। फिल्म मॉम में श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की कैटेगरी में पुरस्कृत किया जाएगा। एक्टर राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को भी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म की कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा। फिल्म न्यूटन को केवल सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ही नहीं बल्कि फिल्म के आर्मीमैन अभिनेता पंकज त्रिपाठी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

अक्षय की 'टॉयलेट' और 'बाहुबली 2' भी लिस्ट में

शेखर कपूर ने सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इसमें मॉम, न्यूटन और अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा भी शामिल है। इसके साथ ही एस राजमौली की फिल्म बाहुबली 2 भी शामिल है। अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट में एक गाना था गोरी तू लठ्ठ मार, इस गाने को कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है और फिल्म के इस गाने को बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी में अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा साउथ के सुपर स्टार एक्टर प्रभाष की फिल्म बाहुबली को भी भी अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल किया गया है। फिल्म बाहुबली 2 को बेस्ट एक्शन डायरेक्शन कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

ये हैं बाकी के अवॉर्ड विजेताओं का नाम

फिल्म कच्चा लिंबू को बेस्ट मराठी फिल्म कैटेगरी में सम्मान दिया जायेगा। बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर की कैटेगरी में श्रीदेवी देवी की फिल्म मॉम में ए आर रहमान को सम्मान दिया जायेगा। स्पेशल मेंशन अवॉर्ड में मराठी फिल्म मोरक्या, उडि़या फिल्म हलो आर्सी और मलयालम फिल्म टेक ऑफ हैं। बेस्ट बांग्ला फिल्म अवॉर्ड में मयूराक्षी, नेशनल अवॉर्ड और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ आलोचक अवॉर्ड से गिरिधर झा को नवाजा जाएगा। बेस्ट सिंगर मेल की कैटेगरी में येशुदास को सम्मान दिया जायेगा। बता दें कि हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जायेगा फिल्मी जगत के उनके कंट्रीब्यूशन के लिए।

मुंबई के बांद्रा में इस वजह से घूम रही सारा अली खान हुईं कैमरे में कैद, देखें तस्वीरें

ऋतिक रोशन इन दिनों घूम रहे अपनी 4 करोड़ की इस नई कार में

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk