60 से अधिक लोग घायल

जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के मैक्रोरोयान में शिनोजादा नामक निजी अस्पताल के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ। इस भीड़भाड़ भरे इलाके से गुजरते नाटो के काफिले पर एक आत्मघाती कार हमलावर ने निशाना साधा था। इस धमाके के बाद कुछ देर के लिए आस पास धुएं और आग का गुबार फैल गया। वहां पर हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक अफसरों की टीमें व सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान इस हमले में घायल लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि करीब 60 से अधिक लोग घायल हुए। इसके अलावा  इस हमले में काफी संख्या में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सूत्रो की मानें तो धमाका इतनी तेज था कि पूरे शहर में इसकी गूंज सुनाई दी।

जिम्मेदारी किसी नहीं ली

वहीं इस संबंध में नाटो के प्रवक्ता कर्नल ब्रायन ट्राबस का कहना है कि हमले में तीन विदेशी कांट्रैक्टर भी मारे गए हैं। वहीं गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नजीब दानिश का कहना है कि इस हमले में घायल और पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी इसकी जांच में जुटी हैं। फिलहाल कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। वहीं अब इस हमले के जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। इतना ही नहीं आतंकी संगठन तालिबान ने अपनी ओर से इस हमले को लेकर सफाई भी दे दी है। उसका कहना है कि इसके पीछे उसका हाथ नहीं हैं। गौरतलब है कि आतंकवादियों ने हाल के हफ्तों में काबुल को लगातार निशाना बनाया है। जिससे यहां पर दहशत का माहौल बना है।

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk