बच्चों की भी जरूरत नहीं
बेल्िजयम के रहने वाले 64 साल के जेन और उनकी पत्नी मोनिका का मामला इन दिनों कोर्ट में हैं। मोनिका इंडोनेशिया की रहने वाली हैं। जेन उन्हें 19 साल पहले शादी करके बेल्िजयम लाए थे। शादी के समय जेन की उम्र 44 साल और मोनिका की 27 साल थी। मोनिका जेन की दूसरी पत्नी हैं। जेन का कहना है कि जब वह पत्नी को बेल्जियम ला रहे थे उस समय काफी परेशानी हुई, लेकिन डॉक्यूमेंट्स की जांच पड़ताल के बाद फाइनली वह यहां लाने में सफल हुए। इसके बाद से वह पहली पत्नी के दो बच्चों व दूसरी पत्नी मोनिका के साथ आराम से रह रहे थे। पहली पत्नी से बच्चे होने की वजह से मोनिका से बच्चों की भी जरूरत नहीं थी। वहीं उसे कभी इस बात का कोई शक भी नहीं था कि मोनिका पुरुष है। जिससे उसने सेक्स के दौरान मोनिका की किसी भी चीज पर खास ध्यान नहीं दिया था। शायद इसीलिए शादी के इतने लंबे समय तक उन्हें भी पता नहीं चल पाया। वह खुद ही हैरान है।

सेनिटरी टॉवल का इस्तेमाल

जेन का कहना है कि उनके बेटे ने कई बार उन्हें यह बात बोली कि मोनिका नाइट क्लब में छोटे छोटे कपड़े पहनकर जाती हैं। इसके अलावा उनके एक दोस्त ने भी यह बात बताई। जिसके बाद इन दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ। वहीं जब एक दोस्त ने यह बात बताई कि उसी पत्नी पुरुष है तब तो हद ही हो गई है। इसके बाद उसने ध्यान दिया कि मोनिका अपनी पहचान छुपाने के लिए सेनिटरी टॉवल का इस्तेमाल करती है। सच्चाई जानकर वह हैरान हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी ने खुद ही पूरा मामला बताया। मोनिका का कहना है कि वह जन्म से एक पुरुष थी लेकिन लड़कियों की लाइफस्टाइल पसंद होने की वजह से उसने अपना लिंग परिवर्तन कराया था। जिसके बाद उसने जेन के साथ नई जिंदगी शुरू कर दी थी। उसे आजतक इस लाइफ में कोई परेशानी नहीं हुई थी। मोनिका की कोई भी आदत आदमियों की तरह नहीं है। वह लुकवाइज भी महिलाओं जैसी ही है।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk