कानपुर। कृष्णा राजकपूर की शोक सभा में शरीक होने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कपूर परिवार के घर पहुंचे। इस दुख की घडी़ में परिवार के साथ केवल अमिताभ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से कई बडी़ हस्तियां खडी़ रहीं।

तस्वीरें : कृष्णा राजकपूर की शोक सभा में उमडा़ बॉलीवुड,ऐसे जताया दुख

- अनिल कपूर भी आनन-फानन में कपूर परिवार के आंसू पोछने उनके घर पहुंचे। जहां एक ओर शोक सभा में सभी सेलीब्रिटीज सफेद रंग के कपडो़ में नजर आए वहीं अनिल कपूर ब्लू जींस और स्लेटी शर्ट में दिखे। अनिल के भाई संजय भी उनके साथ आते दिखे।

तस्वीरें : कृष्णा राजकपूर की शोक सभा में उमडा़ बॉलीवुड,ऐसे जताया दुख

- काजोल भी कपूर परिवार के दुखद समय में उनका साथ देने उनके घर पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पति और एक्टर अजय देवगन नजर नहीं आए।

तस्वीरें : कृष्णा राजकपूर की शोक सभा में उमडा़ बॉलीवुड,ऐसे जताया दुख

- सैफ अली खान से पहले करीना कपूर भी सफेद कपडो़ में अपने घर पहुंचीं। वहीं सैफ अली खान बाद में अकेले अपनी कास से आते दिखे। इस दौरान तैमूर उनके साथ नजर नहीं आए।

तस्वीरें : कृष्णा राजकपूर की शोक सभा में उमडा़ बॉलीवुड,ऐसे जताया दुख

- करिश्मा कपूर तो घर के दरवाजे पर ही नजर आ रही थीं। वो सभी को अंदर जाने की राह दिखा रही थीं। कपूर फैमिली के घर के बाहर लोगों का जमावडा़ लगा दिखा। एक-एक कर लोग घर में आते रहे और इस सभा का हिस्सा बनते रहे।

तस्वीरें : कृष्णा राजकपूर की शोक सभा में उमडा़ बॉलीवुड,ऐसे जताया दुख

- कृष्णा के निधन के बाद कपूर फैमिली की एक पीढी़ का अंत हो गया। वहीं राजकपूर द्वारा बनाए गए आरके स्टूडियो को भी बेचे जाने की बात सामने आई है। दरअसल पिछले साल उसमें आग लग जाने की वजह से काफी नुकसान हो गया जिसकी भरपाई मुश्किल है। इसलिए कपूर परिवार ने इसे बेचने का फैसला लिया है।

तस्वीरें : कृष्णा राजकपूर की शोक सभा में उमडा़ बॉलीवुड,ऐसे जताया दुख

कुछ ऐसी थी शोमैन राजकपूर और कृष्णा की लव स्टोरी, इन तस्वीरों में देखिए इनकी बेहतरीन केमिस्ट्री

शोमैन राजकपूर की पत्नी कृष्णा का 87 साल की उम्र में हुआ निधन, बॉलीवुड ने ऐसे जताया शोक

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk