कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Happy New Year 2021: नए साल का भव्य स्वागत पूरी दुनिया में हुआ है। ऐसे में हर साल की तरह से एक बार फिर दुबई के बुर्ज खलीफा ने नए साल के स्वागत को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दुबई का बुर्ज खलीफा दूधिया रोशनी से जगमगा रहा है।
नए साल पर कुछ इस तरह सजा बुर्ज खलीफा। फोटो : रायटर

आतिशबाजी के साथ-साथ लाइट और लेजर शो भी हुए
दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को नए साल के वार्म वेलकम के लिए बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया। ऐसे में रात में 12 बजते ही बुर्ज खलीफा का आसमान आतिशबाजी से सराबोर हो गया। बुर्ज खलीफा के करीब आतिशबाजी के साथ-साथ लाइट और लेजर शो भी हुए।
बुर्ज खलीफा के करीब जमकर हुई आतिशबाजी। फोटो : रायटर
आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग होते हैं एकत्रित
कोरोना वायरस गाइड लाइन लोगों ने नए साल का जश्न मनाया गया। बुर्ज खलीफा पर होने वाली आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। लोगों ने लाइव आनंद लिया। कोरोना की वजह से इस बार कई कंपनियों ने जश्न का लाइव प्रसारण वीडियो कॉल आदि पर किया।
बुर्ज खलीफा के सामने का कुछ ऐसा दिखा नजारा। फोटो : रायटर

दुबई का बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2717 फीट है। इसमें 163 मंजिल हैं। इसका निर्माण साल - 2010 में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुर्ज खलीफा के निर्माण में छह साल का समय लगा। बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत है।
बुर्ज खलीफा की सजावट में दिखी अलग-अलग थीम। फोटो : रायटर


National News inextlive from India News Desk