चंद्रोदय मंदिर है वर्ल्ड का सबसे ऊंचा मंदिर

यूपी के मथुरा में स्िथत कृष्ण जन्मभूमि वृन्दावन में भगवान कृष्ण को समर्पित एक मंदिर बन रहा है। इसे इस्कॉन की बैंगलोर इकाई द्वारा 300 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इस अतिभव्य मंदिर की कुल ऊंचाई करीब 700 फुट यानी यानि किसी 70 मंजिला इमारत के बराबर होगी जिस के कारण पूर्ण होने पर, यह विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर बन जाएगा। यह मंदिर अपनी शानदार शिल्पकला और नक्काशी के लिए भी जाना जाएगा। साल 2020 में यह भव्य मंदिर पूरा हो पाएगा।

कृष्ण होंगे 7d टेक्‍नोलॉजी से लैस,वृंदावन की धरती पर फिर से करेंगे राक्षसों का सामना

7D टेक्नोलॉजी से कृष्ण करेंगे लाइव लीलाएं

इस प्रोजेक्ट की खूबियों के बारे में कंपनी ने बताया कि हमारे ग्रुप का पूरा ध्यान प्रकृति पर रहता है। वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को भी हम इस पावन भूमि के इतिहास से रूबरू कराना चाहते हैं। इसी सोच के साथ प्रोजेक्ट में 12 वन शामिल किए गए हैं, जो कभी वृंदावन में वास्तव में थे और अब अस्तित्व लगभग खो चुके हैं। इन वनों में द्वापर काल की घटनाएं लोगों को फिर से होती हुई दिखाई देंगी। जिनमें घूमते हुए आपके सामने कभी अघासुर तो कभी बकासुर आएगा। इन्हें देख डरिएगा नहीं क्योंकि ऐसे में आपको बचाने आएंगे खुद श्रीकृष्ण। उन्होंने बताया कि इन वनों में 7- डी तकनीक से कृष्ण लीलाएं मंचित होंगी। गोपियों की मटकियां फोड़ते हुए कृष्ण भी यहां नजर आ जाएंगे।

कृष्ण होंगे 7d टेक्‍नोलॉजी से लैस,वृंदावन की धरती पर फिर से करेंगे राक्षसों का सामना

Interesting News inextlive from Interesting News Desk