टूटी स्मॉग की चादर, प्रदूषण का स्तर अभी भी 'वेरी पुअर'

12 घंटे में प्रदूषण के लेवल में रिकार्ड गिरावट

- 10 बजे से ही मौसम ने करवट बदली और छंटने लगा स्मॉग

25 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चली

हवाओं ने स्मॉग की चादर को हटाया

Meerut : जहरीली हो चुकी मेरठ की आवोहवा में सोमवार तेज हवाओं ने 'जीवन' डाल दिया। मौसम में एकाएक आए बदलाव से मेरठ में पॉल्यूशन के लेवल में रिकार्ड गिरावट आई। तेज हवाओं और मौसम में खुश्की से 12 घंटे में एयर क्लालिटी इन्डेक्स (एक्यूआई) 100 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह 6 बजे पल्लवपुरम मीजरमेंट सेंटर पर एक्यूआई का लेवल 498 था जो शाम 6 बजे घटकर 389 रह गया। अन्य दोनों सेंटर पर भी एक्यूआई के लेवल में रिकार्ड गिरावट आई है।

तेज हवाओं से टूटी स्मॉग की चादर

सोमवार सुबह 6 बजे मेरठ के पल्लवपुरम पॉल्यूशन मीजरमेंट सेंटर पर एक्यूआई 498 था, दोपहर 12 बजे तक पॉल्यूशन के लेवल में मामूली कमी आई, यह 489 था। हालांकि सुबह 10 बजे से ही मौसम ने करवट बदला और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। 25 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चल रहीं तेज हवाओं ने स्मॉग की चादर को हटा दिया, नीला आसमान नजर आया तो राहत की सांस ली। तेज हवा के झोंके देर शाम तक बरकरार रहे और शाम 6 बजे प्रदूषण के स्तर में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई। पल्लवपुरम सेंटर पर शाम 6 बजे एक्यूआई का लेवल 389 था। जो सुबह 6 बजे से 109 कम था। गंगानगर और जयभीमनगर पॉल्यूशन मीटरमेंट सेंटर पर भी इसी तरह रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई।

ये रही स्थिति

पल्लवपुरम सेंटर

समय एक्यूआई

सुबह 6 बजे 498

दोपहर 12 बजे 489

शाम 6 बजे 389

---

गंगानगर सेंटर

समय एक्यूआई

सुबह 6 बजे 486

दोपहर 12 बजे 472

शाम 6 बजे 389

---

जयभीम नगर सेंटर

समय एक्यूआई

सुबह 6 बजे 487

दोपहर 12 बजे 472

शाम 6 बजे 392

सात और आठ को बारिश का अनुमान

सोमवार को हवा की स्पीड तेज होने के कारण आसमान भी साफ हो गया .धूप ने शहरवासियों को स्मॉग से राहत दी। आने वाले दो दिनों में हवा की स्पीड और भी बढ़ने के चांस हैं। वहंी, सात व आठ नवम्बर को बारिश का अनुमान है।

जारी रहेगा अभियान

कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने मंडल के जनपदों को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के अनुपालन के निर्देश दिए। फायर ब्रिगेड ने सोमवार को किला रोड, मवाना रोड पर पेड़ों के ऊपर पानी का छिड़काव भी किया। यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग को पॉल्यूशन पर पल-पल नजर रखने के निर्देश भी डीएम ने दिए हैं।

---

पॉल्यूशन विभाग को पल-पल स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम और फायर बिग्रेड को पेड़ों पर लगातार छिड़काव के आदेश हैं। जनपद में गै्रप के प्रावधानों का अनुपालन न होने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई होगी।

-अनिल ढींगरा, डीएम, मेरठ