ऐसी है जानकारी
2008 में बादुला युवाभारती क्रिड़ांगन के पास विक्षिप्त अवस्था में पाई गईं। उस समय इनकी हालत बेहद खराब थी। इनके पकड़े लगभग फट चुके थे। ऐसी हालत में देखने के बाद किसी ने इनको सियालदह शेल्टर होम में पहुंचा दिया। यहां से इनको जब मेडिकल कैम्प में ले जाया गया, तब मालूम पड़ा कि बादुला को एनीमिया की जबरदस्त शिकायत हो चुकी है।

कराया गया इलाज
इसके बाद आरजी कर अस्पताल में इनका आगे का इलाज कराया गया। करीब दो साल तक इनका इलाज चला। उसके बाद जब वह ठीक हुईं तो मजबूरन फिर से फुटपाथ पर आ गईं। अब किस्मत से इनको यहां एक भले आदमी का साथ मिल गया। इसी शहर के एक मनोवैज्ञानिक सुचंद्र ब्रह्मा और एनजीओ में बादुला को शरण मिल गई। यहां पर बादुला का एक नया नाम मिला, चिरमा।

यहां मिला नया नाम
इनको यहां नया नाम इसलिए दिया गया, क्योंकि अब तक वह अपनी याददाश्त खो चुकी थीं। बोली भी करीब-करीब गुम हो चुकी थी। सुचंद्र ब्रह्मा की कोशिशों के बाद चिरमा की याददाश्त आखिरकार एक दिन लौट आई। फरवरी में इन्हीं के बताने पर डॉ. ब्रह्मा इन्हें आंध्रप्रदेश के दुआरपुरी गांव में लेकर पहुंचे।

दिल को छू गई कहानी
कुल मिलाकर बादुला की कहानी दिल को छू लेने वाली है। इनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ। चार बहनों में सबसे छोटी होने के बावजूद कम उम्र में ही इनकी शादी कर दी गई। कुछ सालों बाद इनके पति ने भी इनको छोड़ दिया। ऐसी मजबूरी में इनको वापस अपने घर लौटना पड़ा। करीबी के बोझ तले दबे पिता भी अब इनका बोझ उठा पाने में सक्षम नहीं थे। ऐसे में इनको इनकी बड़ी बहन सरस्वती के पास भेज दिया गया।

डिप्रेशन अटैक में खो दी आवाज
अचानक से बादुला को डिप्रेशन अटैक पड़ा और इन्होंने अपनी आवाज खो दी। इनको मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 1998 में जब वह पिता के साथ अस्पताल से लौट रही थीं, तभी विशाखापत्तनम स्टेशन से भटक गईं। दो साल तक परिवार ने इनको खूब खोजा, लेकिन नहीं मिलने पर थककर हार मान ली।

डॉ. सुचंद्र ने बताया
इनके बारे में डॉ. सुचंद्र ने बताया कि जब चिरमा का रेस्क्यू किया गया तो वह स्कीजो ऑफेंसिव डिसऑर्डर से पीड़ित थीं। काफी इलाज के बाद उनकी आवाज वापस लौटी। इसके बावजूद वह अपनी भाषा तेलुगु को भूल चुकी थीं। एक दिन अचानक से वह तेलुगु के शब्द बोलने लगीं। उसके बाद इनकी काउंसिलिंग की गई तो वह अपने गांव का नाम बता पाईं।

inextlive from Bizarre News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk