सिडनी (एएनआई)। रिद्धिमान साहा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के अंतिम सेशन में भारत के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं। साहा को पंत की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई। रिषभ पंत को बल्लेबाजी के दौरान कोहनी पर चोट लगने के बाद स्कैन के लिए ले जाया गया। तेज गेंदबाज पैट कमिंस के खिलाफ पुल शॉट से चूकने के बाद गेंद पंत की बाईं कोहनी पर लग गई थी। उसके बाद पंत ने तुरंत बल्ला छोड़ दिया था और मैदान में फिजियो को बुलाया गया। BCCI ने इसकी जानकारी टि्वटर पर दी। बोर्ड की तरफ से लिखा गया, "शनिवार को दूसरे सत्र में बल्लेबाजी करते हुए रिषभ पंत की बाईं कोहनी पर चोट लगी थी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।"

भारतीय मध्यक्रम हुआ फेल
भारत के मध्य और निचले क्रम के फेल रहने से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र में टीम इंडिया 244 रन पर ऑल आउट हो गई। नतीजतन, ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 94 रनों की बढ़त ले ली है। दूसरे सत्र में छह विकेट 64 रन पर गिर गए। भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने अर्धशतक जमाए, जबकि कमिंस ने चार विकेट लिए।

पुजारा ने लगाया सबसे धीमा अर्धशतक
पुजारा जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे धीमा अर्धशतक लगाया। जिसके तुंरत बाद वह पवेलियन वापस चले गए। कमिंस, जिन्होंने शुरू से ही मेहमानों को परेशान किया, उन्होंने पुजारा (50) का अहम विकेट हासिल किया और भारत पर दबाव बनाया।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk